फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Truck accindetn in shimla

सेब से लदा ट्राला लुढ़का चालक समेत तीन घायल

Fri, 24 Sep 2021 11:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Truck accindetn in shimla
शोघी-मैहली बाईपास पर ब्यूलिया में हादसा, लाखों रुपये का सेब बर्बाद
विज्ञापन

ढली से कर्नाटक के लिए लदा था वाहन
शिमला। राजधानी के शोघी-मैहली बाईपास पर सेब से लदा ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 मीटर नीचे जा लुढ़का। हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। इनकी पहचान अजीज (30) पुत्र इलियास, तलीम खान (30) और मुमताज (17) वीपीओ कोट, तहसील हथनी जिला पलवन हरियाणा निवासी के तौर पर हुई हैै।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार दोपहर दो बजे सूचना मिली कि ब्यूलिया क्षेत्र में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। वाहन सड़क से करीब 150 मीटर नीचे गहरी खाई में लुढ़का था। वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। इसमें लाखों रुपये का सेब भी बर्बाद हो गया। ट्राला में ढली से कर्नाटक के लिए सेब की साढ़े छह सौ पेटियां लदी थी। इस बीच ब्यूलिया के पास हादसा पेश आया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत करने के बाद घायलों को खाई से सुरक्षित निकाला और उपचार के लिए अस्पताल ले गए। फिलहाल, सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। उधर, पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed