{"_id":"8be3a00755307416e61034d605c01eb0","slug":"truck-accident-at-bilaspur-one-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)
Updated Tue, 09 Feb 2016 06:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर स्वारघाट के समीप पंजवीरी नामक स्थान पर सोमवार देर रात एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि बेकाबू होकर दोनों ट्रक गहरी खाई में गिर गए।
विज्ञापन
हादसे में एक ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार सोमवार देर राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 पर पंजपीरी के समीप एलपी ट्रक नंबर क्लिंकर लेकर किरतपुर से बिलासपुर की ओर आ रहा था।
विज्ञापन
पंजपीरी के समीप एक तीखे मोड़ पर ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े एक अन्य ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि दोनों ट्रक खाई में गिर गए। हादसे में एलपी ट्रक के चालक हंस राज निवासी कुन्नू (जुखाला) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हालांकि, ट्रक के कोई दस्तावेज नहीं होने की वजह से चालक की पहचान नहीं हो पाई थी। मंगलवार सुबह ट्रक से एक चालान चिट मिली जिसके आधार पर ट्रक के मालिक से बात कर उसकी पहचान का पता लगाया। उधर, हादसे में दूसरे ट्रक के चालक विशाल कुमार तथा परिचालक दृशमीर कुमार दोनों को चोटें आई है। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट में इलाज करवाया गया।
उक्त दोनों घायलों ने बताया कि वे अपना ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर रुके हुए थे। अचानक एक ट्रक ने उनके खड़े ट्रक को टक्कर मार दी जिससे उनका ट्रक व टक्कर मारने वाला ट्रक सड़क से लुढककर गहरी खाई में गिर गया। पुलिस ने मंगलवार को मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिलासपुर भेज दिया।