फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Trilok Kapoor said false guarantees will become the reason for the downfall of the Congress govt

Sirmour News: त्रिलोक कपूर बोले- झूठी गारंटियां बनेंगी कांग्रेस सरकार के पतन का कारण

Wed, 05 Jul 2023 06:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Jul 2023 06:11 PM IST
सार

झूठी गारंटियां कांग्रेस सरकार के पतन का कारण बनेंगी। कांग्रेस की अंतर्कलह किसी से छिपी नहीं है। यह बात प्रदेश भाजपा के महामंत्री त्रिलोक कपूर ने नाहन में कही। 

विज्ञापन
Trilok Kapoor said false guarantees will become the reason for the downfall of the Congress govt
भाजपा के महामंत्री त्रिलोक कपूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 प्रदेश में कांग्रेस झूठी गारंटियों के साथ सत्ता में आई है। यही झूठी गारंटियां कांग्रेस सरकार के पतन का कारण बनेंगी। कांग्रेस की अंतर्कलह किसी से छिपी नहीं है। यह बात प्रदेश भाजपा के महामंत्री त्रिलोक कपूर ने नाहन में कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में आपसी घमासान मचा हुआ है। इसका असर हिमाचल के विकास पर भी पड़ रहा है। प्रदेश में भी जल्द महाराष्ट्र जैसी राजनीति होगी। वो दिन दूर नहीं जब हिमाचल प्रदेश में जनता प्रफुल पटेल और अजित पवार जैसे लोग देखेगी। कपूर ने कहा कि छह महीनों के दौरान केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार का भरपूर सहयोग किया है लेकिन आज तक प्रदेश के मुख्यमंत्री और अन्य किसी नुमाइंदे ने एक बार भी केंद्र सरकार का धन्यवाद नहीं किया है।

विज्ञापन


उल्टे केंद्र सरकार को कोसने में लगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठी गारंटियों के सहारे सत्ता में आ तो गई है, लेकिन इन्हें जमीन पर उतारने के लिए उनके पास कुछ नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में नौ वर्ष ऐतिहासिक रहे हैं। समाज के हर वर्ग का विकास किया गया है। इसे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान के माध्यम से हर बूथ तक पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता कार्य कर रहा है। पत्रकार वार्ता में सांसद सुरेश कश्यप ने भी विचार रखे। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक बलदेव तोमर, बलदेव भंडारी, नारायण सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed