{"_id":"5f413af594ea7051984dc54d","slug":"trilok-kapoor-appointed-chairman-of-himachal-wool-federation","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल वूल फेडरेशन के अध्यक्ष बने त्रिलोक कपूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल वूल फेडरेशन के अध्यक्ष बने त्रिलोक कपूर
Sat, 22 Aug 2020 09:04 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 22 Aug 2020 09:04 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल वूल फेडरेशन के नए अध्यक्ष त्रिलोक कपूर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल वूल फेडरेशन के नए अध्यक्ष त्रिलोक कपूर बनाए गए हैं। सरकार ने शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी है। कपूर को वूल फेडरेशन के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दूसरी बार मिली है। कपूर इससे पहले वर्ष 2008 में भी हिमाचल वूल फेडरेशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। त्रिलोक कपूर वर्ष 1986 में अखिल भारती विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता रहे हैं। 1991 में भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य और वर्ष 1993 में भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य बने।
विज्ञापन
वर्ष 1995 में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष और फिर 1998 में मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बनाए गए। वर्ष 2000 में मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष बनाए और वर्ष 2002 में भाजयुमो राष्ट्रूीय कार्यसमिति के सदस्य बनाए गए। इसी साल त्रिलोक कपूर भाजपा के प्रदेश महामंत्री पद पर भी रहे हैं। कपूर गुजरात, गोवा, कर्नाटक, झारखंड, महाराष्ट्र, मणिपुर, असम भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रभारी भी रह चुके हैं। वर्तमान में मोर्चा के कर्नाटक और उत्तराखंड के प्रभारी हैं। भेड़पालकों के संघर्ष में कपूर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
विज्ञापन