फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Trilok Jamwal said – State government is deliberately stopping the development of Bilaspur.

Bilaspur News: त्रिलोक जमवाल बोले- जानबूझ कर बिलासपुर का विकास रोक रही प्रदेश सरकार

Sat, 03 Feb 2024 01:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 03 Feb 2024 01:53 PM IST
सार

परिधि गृह बिलासपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में त्रिलोक जमवाल ने कहा कि भानूपल्ली-बैरी रेल लाइन के अंतिम चरण में बध्यात से बैरी तक रेल लाइन के निर्माण का होना है। निर्माण में खर्च होने वाले बजट में प्रदेश सरकार को भी मामूली हिस्सा देना है। 

विज्ञापन
Trilok Jamwal said – State government is deliberately stopping the development of Bilaspur.
सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल - फोटो : संवाद

विस्तार

सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने कांग्रेस की प्रदेश सरकार पर बिलासपुर में हो रहे विकास कार्यों को जानबूझ कर रोकने का आरोप लगाया है। परिधि गृह बिलासपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में त्रिलोक जमवाल ने कहा कि भानूपल्ली-बैरी रेल लाइन के अंतिम चरण में बध्यात से बैरी तक रेल लाइन के निर्माण का होना है। निर्माण में खर्च होने वाले बजट में प्रदेश सरकार को भी मामूली हिस्सा देना है। लेकिन मुख्यमंत्री सुक्खू कह रहे हैं कि उनके पास पैसा नहीं है। इसी तरह शहर के सांढू मैदान में प्राचीन मंदिरों को पुनर्स्थापित करने की 1500 करोड़ रुपये की योजना में भी प्रदेश सरकार को अपने हिस्से का करीब 80 करोड़ देना है। उसमें भी आनाकानी की जा रही है। कहा कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तो बिलासपुर में एम्स, फोरलेन साढ़े तीन साल में बन गए। साथ रेल लाइन का निर्माण कार्य भी बिलासपुर शहर तक शुरू हो गया। भाजपा की प्रदेश सरकार ने रेल लाइन के कार्य के लिए 800 करोड़ रुपये दिए थे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed