फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tridev Sammelan: Smriti Irani said BJP will break the custom of not repeating the government in Himachal, Tridev will give victory in the elections

Tridev Sammelan: स्मृति ईरानी बोलीं- हिमाचल में सरकार रिपीट न होने का रिवाज भाजपा तोड़ेगी, त्रिदेव दिलाएंगे चुनाव में जीत

Fri, 27 May 2022 08:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शाहपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 May 2022 08:22 PM IST
सार

चंबी मैदान में त्रिदेव सम्मेलन में कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार इस बार रिपीट न होने का रिवाज तोड़ेगी। भाजपा को इस बार के विधानसभा चुनाव में त्रिदेव जीत दिलाएंगे। 

विज्ञापन
Tridev Sammelan: Smriti Irani said BJP will break the custom of not repeating the government in Himachal, Tridev will give victory in the elections
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चंबी मैदान में त्रिदेव सम्मेलन में कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार इस बार रिपीट न होने का रिवाज तोड़ेगी। शुक्रवार को हुए त्रिदेव यानी पार्टी के बूथ अध्यक्ष, बूथ लेवल एजेंट और बूथ पालकों के सम्मेलन में स्मृति ने कांग्रेस नेता राहुल और पूरे गांधी परिवार पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है। कांग्रेस नेता अपनी ही पार्टी को नहीं चला पा रहे तो सरकार क्या चलाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस बार भी भाजपा की सरकार बनेगी। स्मृति ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा को इस बार के विधानसभा चुनाव में त्रिदेव जीत दिलाएंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल और पूरे गांधी परिवार पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है। कांग्रेस नेता अपनी ही पार्टी को नहीं चला पा रहे तो सरकार क्या चलाएंगे। ईरानी ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अमेठी से भगाया गया। भागकर उन्होंने वायनॉड में शरण ली। वहां पर कांग्रेस के लोगों ने गोहत्या जैसा शर्मनाक कृत्य किया। कांग्रेस एक परिवार की पार्टी बन कर रह गई है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री की कुर्सी को सिर्फ सत्ता के लिए इस्तेमाल किया। कोरोना महामारी जब आई तो राहुल गांधी ने लोगों को कहा कि भाजपा की वैक्सीन मत लगाओ। 
विज्ञापन


  स्मृति ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को कभी यह पता नहीं होता कि गांधी खानदान है कहां। ईरानी ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ एक परिवार की पार्टी है। कांग्रेस पार्टी कहती है कि हिमाचल में एक पार्टी की सरकार के दूसरी बार रिपीट होने का रिवाज नहीं है। यहां पर कोई पार्टी रिपीट नहीं होती। इस बार कांग्रेस का यह भ्रम टूटेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल में ये रिवाज भी नहीं था कि हिमाचल में एम्स बनाया जा सकता है, लेकिन भाजपा ने यह कर दिखाया। हिमाचल में यह रिवाज भी नहीं था कि 20 साल से अटल सरकार के समय से बंद अटल टनल के काम को पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने अटल टनल का काम पूरा करवाया। कांग्रेस ने जो हिमाचल में काम न करने का रिवाज बनाया है, भाजपा सरकार ने उस रिवाज को तोड़ा। केंद्रीय मंत्री ने त्रिदेवों के लिए मंच से नारे लगाए। जीत का जिम्मा त्रिदेवों और कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने हाल ही में पांच राज्यों में हुए चुनाव को लेकर पार्टी की जीत का गुणगान और केंद्र सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जयराम सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। ईरानी ने दक्षिण में हुई गो हत्या को लेकर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने भाजपा के त्रिदेवों को देव तुल्य बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed