फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Trial of railway engine was successful, now the exciting journey of trains will begin

Mandi News: रेल इंजन का सफल रहा ट्रायल, अब शुरू होगा रेलगाड़ियों का रोमांचक सफर

Wed, 20 Dec 2023 07:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 Dec 2023 07:05 PM IST
सार

कांगड़ा से जोगिंद्रनगर तक अलग-अलग चरणों में हुए रेल इंजन के सफल ट्रायल के बाद अब रेलगाड़ियों में सफर भी शुरू होगा। 

विज्ञापन
Trial of railway engine was successful, now the exciting journey of trains will begin
जोगिंद्रनगर-पठानकोट हेरिटेज ट्रैक पर ट्रेन का ट्रायल। - फोटो : संवाद

विस्तार

जोगिंद्रनगर-पठानकोट हेरिटेज ट्रैक पर उत्तर रेलवे को पांच माह के बाद फिर रेलगाड़ियां दौड़ाने की हरी झंडी मिल गई है। कांगड़ा से जोगिंद्रनगर तक अलग-अलग चरणों में हुए रेल इंजन के सफल ट्रायल के बाद अब रेलगाड़ियों में सफर भी शुरू होगा। बुधवार को कांगड़ा से बैजनाथ पपरोला फिर जोगिंद्रनगर तक रेल इंजन के सफल रहे ट्रायल के बाद अब रेलगाड़ियों की आवाजाही भी शुरू होगी। करीब पांच माह पहले अगस्त माह में कोपरलाहड़ और ज्वालाजी रोड के नजदीक रेलवे लाइन भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद रेलगाड़ियों की आवाजाही ठप हो गई थी।

विज्ञापन


दिसंबर माह में रेलगाड़ियों को शुरू करने की कवायद शुरू हुई और अब रेलवे स्टेशनों में रेल इंजन के सफल ट्रायल के बाद रेलगाड़ियों की आवाजाही का रास्ता भी प्रशस्त हो गया है। बुधवार को जोगिंद्रनगर ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन में दोपहर करीब 12:30 बजे पर जैसे ही रेल इंजन पहुंचा तो लोगों ने खुशी जताई। रेलवे के अधिकारियों ने रेल इंजन के चालकों और तकनीकी कर्मचारियों को स्टेशन में रेलगाड़ियों की आवाजाही की अपडेट दी। दोपहर करीब 1:00 बजे रेल इंजन वापस हुआ।
विज्ञापन


उधर, स्टेशन अधीक्षक रविंद्र रावत ने बताया कि जोगिंद्रनगर से कांगड़ा तक ही रेलगाड़ियों की आवाजाही शुरू होगी। पठानकोट जंक्शन तक रेलगाड़ियों को लाने के लिए अभी वक्त लगेगा। यहां पर चक्की पुल के निर्माण कार्य अभी प्रगति पर है। इसके बाद रेलगाड़ियां पठानकोट रेलवे स्टेशन तक पहुंचेंगी। जोगिंद्रनगर में रेल इंजन का ट्रायल सफल रहा, जिसकी जानकारी रेलवे विभाग के उच्चाधिकारियों को दे दी है ताकि रेलगाड़ियों की आवाजाही जल्द शुरू हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed