फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tremendous enthusiasm for Atul Maheshwari scholarship exam

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए जबरदस्त उत्साह

Sun, 26 Aug 2018 12:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 26 Aug 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
Tremendous enthusiasm for Atul Maheshwari scholarship exam

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2018 के लिए विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रदेश के सभी स्कूलों से लगातार विद्यार्थी फॉर्म भर रहे हैं। अगर आपने फॉर्म नहीं भरा तो जल्द से जल्द भरें। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है।

विज्ञापन


इसके लिए फाउंडेशन की वेबसाइट https://foundation.amarujala.com/ या अमर उजाला की वेबसाइट https://www.amarujala.com/ पर या फिर इस लिंक https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2018 पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है।
विज्ञापन


इसमें मांगी गई सभी जानकारियां देना अनिवार्य होगा। लिखित परीक्षा ऑनलाइन नहीं, बल्कि विभिन्न शहरों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों में होगी। फॉर्म भरते समय लिखित परीक्षा के लिए विद्यार्थी अपनी सुविधा अनुसार शहर का चयन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए 55 शहरों का विकल्प दिया गया है। पिछली बार की तरह ही इस बार नौंवी और दसवीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए 30-30 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां और 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी।


इस वर्ष की छात्रवृत्ति की परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड से नौवीं से 12वीं कक्षा तक में पढ़ने वाले और पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक पाने वाले वे विद्यार्थी पात्र होंगे, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय डेढ़ लाख रुपये से कम हो। आवेदन केवल ऑनलाइन किए जा सकेंगे। पात्र विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड भी ऑनलाइन भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed