फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Trekker rescue trapped in Bijli Mahadev trek route

Bijli Mahadev Trek: बिजली महादेव ट्रेक रूट में फंसा ट्रेकर रेस्क्यू, बैग बचाने के चक्कर में जा सकती थी जान

Mon, 20 May 2024 08:32 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 20 May 2024 08:32 PM IST
सार

बिजली महादेव ट्रेक रूट पर एक ट्रेकर का बैग ढांक में गिर गया जिसे निकालने के लिए ट्रेकर भी ढांक में उतरा और फंस गया। वहीं, पुलिस ने ट्रेकर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है।

विज्ञापन
Trekker rescue trapped in Bijli Mahadev trek route
बिजली महादेव ट्रेक रूट पर फंसे ट्रेकर को पुलिस ने सुरक्षित रेस्क्यू किया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बिजली महादेव ट्रेक रूट पर एक ट्रेकर की पुलिस ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया। जानकारी के अनुसार ट्रेकिंग पर निकले एक ट्रेकर का बैग ढांक में गिर गया जिसे निकालने के लिए ट्रेकर भी ढांक में उतरा और फंस गया। अपने फंसे होने की सूचना पुलिस को दी। बाद में पुलिस और दमकल विभाग की टीम और स्थानीय जिया गांव के लोग ढांक में चढ़े और ट्रेकर को सुरक्षित रेस्क्यू किया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार संदीप मधुकर भोसले पुत्र मधुकर भोसले निवासी फ्लैट नंबर 19 मधुश्री अपार्टमेंट शिवालय सोसायटी साईं चौक पसान पुणे महाराष्ट्र 45 वर्ष बिजली महादेव के दर्शन करने गए थे। वापस लौटते समय पैदल रास्ता भूल गए और रास्ते में ढांक से उनका बैग गिर गया।  बैग निकालने के चक्कर में खुद भी फंस गया। उसे रेस्क्यू करने के लिए जिया गांव के शेखत अली, मोहम्मद सलीम, मेहबूब और पुलिस जवान ढांक में चढ़े और रेस्क्यू किया। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन ने कहा कि ट्रेकर की हालत ठीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed