फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Trekker died after falling into gorge Manali Kullu Himachal Pradesh

खाई में गिरने से युवा ट्रैकर की मौत, बचाते समय साथी भी घायल

Thu, 11 Apr 2019 05:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 11 Apr 2019 05:13 PM IST
विज्ञापन
Trekker died after falling into gorge Manali Kullu Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर

पर्यटन नगरी मनाली से सटी ट्रैकिंग रूट लामाडुग की पहाड़ी से एक युवा ट्रैकर की गिरकर मौत हो गई है। बुधवार को हुए हादसे में एक अन्य ट्रैकर घायल हो गया है। मृतक मयंक गुरुंग (23) धर्मशाला का रहने वाला था। मनाली पुलिस ने केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


डीएसपी मनाली शेर सिंह ठाकुर ने बताया कि दो युवक बुधवार सुबह मनाली से लामाडुग की पहाड़ियों की ओर ट्रैकिंग के लिए निकले, लेकिन वापसी के दौरान पांव फिसलने से ट्रैकर मयंक पहाड़ी से करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


इसी दौरान अपने साथी को बचाने के प्रयास में दूसरा ट्रैकर घायल हो गया। गनीमत रही कि वह झाड़ियों के बीच फंस गया। हादसे की सूचना बुधवार रात करीब नौ बजे मनाली प्रशासन को मिली। प्रशासन और अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण व खेल संस्थान की दो रेस्क्यू टीमें घटनास्थल को रवाना की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात करीब एक बजे रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंचीं और युवक का शव निकाला गया। घायल छेरिंग (23) निवासी मनाली स्थित गोंपा रोड को भी रेस्क्यू कर सुरक्षित मनाली लाया गया। मयंक पिछले कुछ वर्षों से मनाली के वशिष्ठ में रह रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed