फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tree plantation program at shimla

छात्रों की इस पहल से और सुंदर होगा शिमला

Thu, 21 Aug 2014 11:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 21 Aug 2014 11:16 AM IST
विज्ञापन
tree plantation program at shimla

पहाड़ों की रानी शिमला की प्राकृतिक सुंदरता और हरे भरे पेड़ों की पहचान को कायम रखने के लिए इस बार शहर के 61 स्कूलों के 14,898 छात्र पौध रोपण करेंगे। आठवीं से 12वीं तक के छात्र 23 से 30 अगस्त तक चलने वाले इस विशेष अभियान में शामिल होंगे।

विज्ञापन


अभियान के तहत शहरी वन क्षेत्र में 7024 पेड़ जबकि टैरेटरी क्षेत्र में 7,874 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। वन मंडलाधिकारी शिमला रमन शर्मा ने बताया कि हर स्कूल से आई छात्रों की जानकारी के मुताबिक पौधरोपण की कार्य योजना तैयार कर दी गई है। इन 61 स्कूलों के अलावा शहर के दस स्कूलों के छात्र शिमला वनमंडल से बाहर टैरेटरी क्षेत्र में जा कर पौधरोपण करेंगे।
विज्ञापन


इस अभियान में राज्य लीगल सर्विसिज ऑथार्टी, वन और शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन मिलकर कार्य करेगा। जो स्कूली छात्रों को पौध रोपण को तय किए स्थान तक पहुंचाने, वहां पौधे उपलब्ध करवाने जैसी पूरी व्यवस्था करेंगे। यही नहीं इन पौधों को लगाने के बाद संबंधित स्कूलों को पौधों के सरंक्षण की जिम्मेदारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्कूलों के छात्र लेंगे भाग

इस अभियान में लक्कड़ बाजार गर्ल्ज स्कूल, फागली, बालुगंज, समरहिल, जेसीबी खलीनी, एसपीएस, सावित्री पब्लिक स्कूल, जीएमएस मेफिल्ड, चलौंठी, कनलोग, रामनगर, हरीनंगर, रूलदू भट्टा, पंजीरी, ग्वाही, टुटीकंडी स्कूल, कैथु, चोड़ा मैदान, कृष्णा नगर, जाखू, अनाडेल, एचपीयू मॉडल स्कूल, किड्स च्वॉयस बालुगंज, ऑकलेंड हाउस स्कूल, आनंद मार्ग अनाडेल, मॉडल पब्लिक स्कूल इंजनघर के छात्र हिस्सा लेंगे।

साथ ही मोनाल पब्लिक स्कूल, लोरेट भराड़ी, सेंटर मेरी चक्कर, बीसीएस, स्वर्ण पब्लिक स्कूल, चैप्सली स्कूल, ऑक्लेंड गर्ल्ज, लोरेटो कानवेंट ताराहाल, आर्य गर्ल्ज स्कूल, सेंट थॉमस, हेनाल्ट, सेंट टेरेसा स्कूल चक्कर, सेंट एडवर्ड, बीएसएन चक्कर, हिमालयन पब्लिक कैथु, ईसीआई शेलेडे, हेप्पी मॉडल संजौली, एसपीएम संजौली, सेंट ग्जेवियर संजौली, सेंट्रल तिब्तियन स्कूल छोटा शिमला भी मदद करेंगे।


इन प्रजातियों के लगाए जाने है पौधे
स्कूली छात्रों को वन विभाग देवदार, खनूर, ओक, बान, ओरनामेंटल पौधे उपलब्ध करवाएगा। जिसे शहर के शांकली, नाभ, न्यू बेरियर, बालुगंज, खलीनी, पुलिस कॉलौनी कैथु, टूटीकंडी, केल्टी, शिवपुरी, संजौली, चौड़ा मैदान, लालपानी, सांगटी, जाखु के जंगल, तारा माता मंदिर बीसीएस, गोल पहाड़ी, कनलोग, छोटा शिमला जैसे क्षेत्र में लगाया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed