{"_id":"e526548cbe8145b84876b7c234befc2a","slug":"tree-plantation-program-at-chota-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों छात्र और छात्राओं ने किया पौधारोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों छात्र और छात्राओं ने किया पौधारोपण
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 23 Aug 2014 02:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गर्ल्स पोर्टमोर की 1378 छात्राओं ने छोटा शिमला स्कूल के 590 से अधिक छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर पौधे रोपे।
विज्ञापन
वन मंडलाधिकारी शहरी रमन शर्मा और टैरेटरी के वन मंडलाधिकारी विनोद कुमार और परिवहन निगम के आरएम देवा सेन नेगी इस दौरान मौजूद रहे।
वन विभाग अलग अलग स्कूलों के लिए चिन्हित की गई जगह पर फेंसिंग कर पौधों के संरक्षण का कार्य जरूर करेगा। वहीं स्कूलों को इन पौधों के रखरखाव के लिए अलग से व्यवस्था करनी होगी।
विज्ञापन
साइट पर स्कूलों के बोर्ड लगाने का भी कार्य किया जाना है। इस अभियान में पोर्टमोर स्कूल की 25 मूक बधिर और दृष्टिहीन छात्राओं ने भी भाग लिया।
छात्रों को नहीं मिली रिफ्रेशमेंट
पौधरोपण में शामिल हुए छात्र तथा छात्राओं को शिक्षा और वन विभाग रिफ्रेशमेंट तक की व्यवस्था नहीं कर पाया। हालांकि, परिवहन निगम और पुलिस विभाग ने शहर के बाहर के जंगलों में पौधे लगाने के इस कार्यक्रम के लिए बसों की व्यवस्था कर जरूर राहत दी।
विज्ञापन
इधर, ग्रीन शिमला वनीकरण के स्कूली छात्रों के शुक्रवार से शुरू किए गए इस अभियान के दूसरे रोज शनिवार को ब्वॉयज स्कूल लालपानी के 1068 छात्र पॉवर हाउस के साथ लगते जंगल में पौधरोपण करेंगे।