फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tree falls on nature camp at narkanda, two tourist killed.

तूफान से नेचर कैंप पर गिरा पेड़, टेंट में सो रहे दो पर्यटकों की मौत

Fri, 10 Jun 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 10 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Tree falls on nature camp at narkanda, two tourist killed.
शिमला के नारकंडा में लगे नेचर कैंप के एक हट पर देर रात आए तूफान से पेड़ गिर गया। - फोटो : अमर उजाला

राजधानी शिमला से करीब 65 किलोमीटर दूर प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नारकंडा में नेचर कैंप में बनाए दो टेंटों पर बुधवार रात 3.00 बजे तूफान से कायल का एक विशाल पेड़ गिर गया। हादसे में दो सैलानियों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


वहीं, एक गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला भर्ती कराया गया है। गनीमत यह रही कि क्षतिग्रस्त दूसरे टेंट में कोई नहीं नहीं था, वरना और जानें जा सकती थीं। पोस्टमार्टम के बाद दोनों पर्यटकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन


तीनों सैलानी पंजाब के जालंधर से शिमला घूमने के बाद नारकंडा पहुंचे थे। कुल आठ लोगों का ग्रुप था। उन्होंने रात फॉरेस्ट कॉरपोरेशन टेंटों में गुजारने की ठानी, लेकिन देर रात दो दोस्त हादसे का शिकार हो गए। तीनों शिक्षा विभाग में क्लर्क पद पर तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को था वापसी का प्रोग्राम

Tree falls on nature camp at narkanda, two tourist killed.
पुलिस का कहना है कि हादसे में मारे गए कर्मचारियों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। - फोटो : अमर उजाला

वीरवार को उनका वापसी का प्रोग्राम था। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र कुमारसैन के नारकंडा में फॉरेस्ट कॉरपोरेशन ने एक नेचर कैंप बनाया है। इसमें सात टेंट और तीन हट बनाई हुईं हैं।

बुधवार रात आए तूफान में कायल का पेड़ गिरने से एक टेंट में सो रहे अशोक सिद्धू (45) पुत्र मोती राम निवासी 26 ई गवर्नमेंट क्वार्टर जालंधर और राजेश कुमार (36) पुत्र सवर्ण दास दामुंडा नजदीक आदमपुर जालंधर (पंजाब) की मौके पर ही मौत हो गई।

गगन आजाद (32) पुत्र ओमप्रकाश निवासी निजातम नगर जालंधर हादसे में घायल हुए हैं। थाना प्रभारी कुमारसैन विरोचन नेगी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घायल का आईजीएमसी शिमला में इलाज चल रहा है। पुलिस मामला दर्ज करके छानबीन में जुटी है।

मृतकों के परिजनों को दी 4.5 लाख सहायता राशि

Tree falls on nature camp at narkanda, two tourist killed.
जिला प्रशासन के माध्यम से मृतकों के परिजनों को 4.5 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई है। - फोटो : Demo pic

नेचर कैंप में पंजाब के दो सैलानियों की मौत पर वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी और प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने शोक जताया है।

मौके पर पहुंचे केवल सिंह पठानिया ने बताया कि जिला प्रशासन के माध्यम से मृतकों के परिजनों को 4.5 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई है। साथ ही कहा कि घायल के इलाज और शवों को जालंधर पहुंचाने का खर्च भी फॉरेस्ट कॉरपोरेशन उठाएगा।

जला हुआ था पेड़ का तना
कायल के पेड़ को वन विभाग के अधिकारी भले ही ठीक मान रहे हो, लेकिन जड़ के पास पेड़ का तना जला हुआ था। जिस जगह से पेड़ टूटकर गिरा है वह भी खोखला लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed