फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The green tree in front of Virbhadra Singh statue on the Ridge disappeared overnight.

Shimla News: रिज पर वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के आगे से हरा पेड़ रातोंरात गायब, सीएम बोले-जांच होगी

Wed, 08 Oct 2025 12:49 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Wed, 08 Oct 2025 12:49 PM IST
सार

रिज पर तैयार की गई पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के ठीक सामने खड़ा यह सजावटी पेड़ सोमवार रात जड़ समेत गायब हो गया। 

विज्ञापन
The green tree in front of Virbhadra Singh statue on the Ridge disappeared overnight.
वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के आगे से हरा पेड़ रातोंरात गायब - फोटो : संवाद

विस्तार

 ऐतिहासिक रिज मैदान पर दौलत सिंह पार्क में लगा एक छोटा हरा पेड़ अचानक रातोंरात गायब हो गया। रिज पर तैयार की गई पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के ठीक सामने खड़ा यह सजावटी पेड़ सोमवार रात जड़ समेत गायब हो गया। इसे यहां से किसने हटाया, इस पर सभी महकमे जानकारी होने से इन्कार कर रहे हैं। रिज मैदान पर रोजाना चहलकदमी करने वाले लोगों ने यहां से पेड़ गायब किए जाने पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि रिज पर पहले ही हरे भरे पेड़ पौधों की कमी है। नगर निगम ने पहले इस पार्क से फूल और झाड़ियां हटवाईं, अब यहां से हरे सजावटी पेड़ भी गायब किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

उधर, लोक निर्माण विभाग का कहना है कि रिज क्षेत्र नगर निगम के अधीन है। विभाग ने सिर्फ पूर्व सीएम की प्रतिमा तैयार की है। यहां पेड़ लगाने या हटाने हैं, इसकी अनुमति सिर्फ नगर निगम देता है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रवीण वर्मा ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। नगर निगम का कहना है कि पार्क से हरा पेड़ गायब होने की कोई सूचना नहीं है। अधिशासी अभियंता राजेश ठाकुर का कहना है कि निगम ने रिज से किसी पेड़ को नहीं हटाया है। यह पेड़ कहां गया, इसका पता किया जाएगा। वहीं, वन विभाग का कहना है कि रिज से पेड़ काटे जाने को लेकर कोई शिकायत नहीं आई है। यहां से कोई पेड़ हटाया गया है या नहीं, इस बारे में जानकारी ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीरभद्र की प्रतिमा के साथ लगे पेड़ को हटाने की होगी जांच : सुक्खू
एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के साथ लगे पेड़ को गायब करने के मामले में सीएम सुक्खू ने कहा कि उन्हें इसका पता लगा है। अगर उस पेड़ को गायब किया गया तो यह गलत बात है। जांच के बाद ही स्थिति सामने आएगी।

विज्ञापन

विक्रमादित्य सिंह ने ये कहा
वहीं विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रतिमा के पास ऐसा कोई पेड़ नहीं था। अगर कोई बूटा था तो उसे वहां से शिफ्ट किया गया है। पेड़ को निकालने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता है। अगर ऐसा कुछ हुआ है तो उसे देखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed