फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   travelling allowance to contract employees in himachal

40 हजार अनुबंध कर्मचारियों को सरकार ने दी बड़ी राहत

Mon, 27 Jun 2016 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 27 Jun 2016 10:14 AM IST
विज्ञापन
travelling allowance to contract employees in himachal
अब तबादले पर अनुबंध कर्मचारियों को यात्रा भत्ता (टीए) भी दिया जाएगा। - फोटो : Demo Pic

हिमाचल सरकार ने अनुबंध पर तैनात करीब 40 हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। अब तबादले पर अनुबंध कर्मचारियों को यात्रा भत्ता (टीए) भी दिया जाएगा। लंबी मंत्रणा के बाद सरकार ने इस पर फैसला ले लिया है। वित्त विभाग ने सभी प्रशासनिक सचिवों को इस बारे निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


अनुबंध कर्मचारियों के लिए स्थानांतरण नीति बनाने के बावजूद पिछले लंबे अरसे से ये लाभ उन्हें नहीं दिया जा रहा था। नए निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि अनुबंध कर्मचारियों को राज्य सरकार की नीति के अनुसार जनहित में ट्रांसफर किया जा सकता है। ये तबादले तीन साल बाद हो सकते हैं।

विज्ञापन

नियमित कर्मचारियों के लिए तय नियमों के अनुसार मिलेगा टीए

travelling allowance to contract employees in himachal
हिमाचल प्रदेश सरकार

कई विभागों ने यह स्पष्टीकरण मांगा था कि क्या अनुबंध कर्मियों को ट्रांसफर पर यात्रा भत्ता दिया जाए या नहीं। अब लंबी मंत्रणा के बाद तय हुआ है कि इन कर्मचारियों को ट्रांसफर ट्रैवलिंग अलाउंस दे दिया जाए।

इसे नियमित कर्मचारियों के लिए तय नियमों के अनुसार ही दिया जाएगा। इसमें यह देखा जाएगा कि तबादला जनहित में हुआ हो, न कि कर्मचारी की आग्रह पर। ये व्यवस्था सभी अनुबंध कर्मचारियों पर लागू होगी।  

कई विभागों से इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया। इसके बाद ये तय किया गया है कि अनुबंध कर्मचारियों का जनहित में तबादला हो तो उन्हें यात्रा भत्ता जारी किया जाएगा। - श्रीकांत बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव, वित्त, हिमाचल सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed