फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   traveling with much cash is not free from danger: Mukesh agnihotri

मंत्री की पत्नी के बैग से लाखों रुपये चोरी मामले पर मुकेश ने ली चुटकी, ये कहा

Wed, 09 Oct 2019 08:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना/धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना/धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Oct 2019 08:43 PM IST
विज्ञापन
traveling with much cash is not free from danger: Mukesh agnihotri

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश सरकार पर धर्मशाला और पच्छाद के उपचुनाव में सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। मुकेश ने चंडीगढ़ में वन मंत्री की पत्नी के बैग से लाखों रुपये चोरी होने पर भी चुटकी ली। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इतना ज्यादा कैश लेकर चलना खतरे से खाली नहीं होता। एक तरफ तो पीएम नरेंद्र मोदी कैशलेस प्रक्रिया अपनाकर कार्ड से ही भुगतान का आह्वान कर रहे हैं, दूसरी ओर उन्हीं के पार्टी के मंत्री और उनके परिवार के लोग इतना कैश लेकर घूम रहे हैं।
विज्ञापन


मुकेश ने कहा कि प्रदेश सरकार ने दो साल के कार्यकाल में विकास की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। अब अपनी जमीन खिसकती देख भाजपा सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करने के साथ-साथ आचार संहिता का भी उल्लंघन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस को उसके बड़े नेता ही कोस रहे: पठानिया

traveling with much cash is not free from danger: Mukesh agnihotri

भाजपा नेता राकेश पठानिया ने कांग्रेस नेत्री आशा कुमारी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी किसने लगाई थी, जनता सब जानती है। कांग्रेस के पास कहने को कुछ नहीं है, इसलिए चुनावी सीजन में कांग्रेस के नेता जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

हमें तो कुछ कहने की जरूरत ही नहीं पड़ रही है। अब तो कांग्रेस के बड़े नेता भी अपनी ही पार्टी को कोस रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने खुद कह दिया है कि पार्टी में हालात बेहद खराब हैं। राहुल गांधी हमेशा बुरे वक्त में साथ छोड़ जाते हैं।

ऐसे बयान कांग्रेस के नेता दे रहे हैं। धारा 370 पर खुद कांग्रेस के बड़े नेताओं ने अपनी ही पार्टी की विचारधारा से इत्तफाक नहीं रखा। कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि जयराम सरकार कर्ज पर कर्ज ले रही है। इस कर्ज का 80 प्रतिशत हिस्सा तो कांग्रेस की देन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed