फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   transport minister gs bali strict over illegal plying of tourist buses in Himachal.

परिवहन मंत्री बाली ने इन्हें दिया हफ्ते का अल्टीमेटम

Mon, 30 Mar 2015 10:57 AM IST
Updated Mon, 30 Mar 2015 10:57 AM IST
विज्ञापन
transport minister gs bali strict over illegal plying of tourist buses in Himachal.

प्रदेश में अवैध रूटों पर चल रही टूरिस्ट बसों को परिवहन मंत्री जीएस बाली ने एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। ऊना पहुंचे मंत्री बाली ने कहा कि ऐसे ऑपरेटर्स एक सप्ताह के भीतर अवैध ढंग से चलाई जा रहीं (इलीगल प्लाइंग) को खुद रोक लें। अन्यथा इन बसों को हिमाचल में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

विज्ञापन


बाली ने कहा कि विभागीय पड़ताल में सामने आया है कि कई टूरिस्ट बसें एचआरटीसी और अन्य प्राइवेट बसों के पीछे या आगे बिना रूट परमिशन के सवारियां ढो रहे हैं। यह गंभीर मसला है। इस पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। वहीं, उन्होंने कहा कि एचआरटीसी में खरीदी गई वर्दी की गुणवत्ता पर सवाल उठे थे जिस पर संबंधित फर्म को तीन करोड़ का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

जांच कमेटी का गठन

transport minister gs bali strict over illegal plying of tourist buses in Himachal.

इसको लेकर एक जांच कमेटी का गठन किया गया जो इसी विस सत्र में अपनी जांच रिपोर्ट सदन में रखेगी। वहीं, उन्होंने बताया कि जेएनएनयूएम के तहत हिमाचल को 550 बसें मिली हैं जिनमें से 250 बसें जल्द पहुंच रही हैं। इसके अलावा निगम 65 और बड़ी बसें लेने पर विचार कर रहा है।

अगले साल निगम के बेड़े में 300 और बसें जोड़ी जाएंगी। इस तरह कुल मिलाकर एचआरटीसी का बेड़ा 1650 बसों का हो जाएगा। बाली ने कहा कि दो बसों के भीतर हिमाचल में जीरो वैल्यू की कोई भी बस सड़कों पर नहीं दौड़ेगी। उन्होंने कहा कि वह निगम के साथ-साथ प्राइवेट बस आपरेटर्स के भी मंत्री हैं।

वीरभद्र की वरिष्ठता पर नहीं कोई सवाल

transport minister gs bali strict over illegal plying of tourist buses in Himachal.

लेकिन उन्हें सूचना मिली है कि कुछ बस आपरेटर निगम के अधिकारियों से झगड़ कर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे मामलों पर कार्रवाई की जाएगी। उनके साथ कांग्रेस नेता राजीव मेहता, दीपक लठ्ठ, भूपेंद्र, अभिनव, करुण शर्मा, दमन सिंह, अंकुश आदि मौजूद रहे।

प्रदेश कांग्रेस में गाहे-बगाहे उठते नेतृत्व परिवर्तन को लेकर एक सवाल के जवाब में बाली ने स्पष्ट किया कि वीरभद्र सिंह अभी कांग्रेस का नेतृत्व कर रहे हैं। उनकी वरिष्ठता पर कोई सवाल नहीं है। कांग्रेस समेत भाजपा में कुछ ऐसे लोग हैं जो इस तरह की बातों को हवा देते हैं। वह किसी तरह की डिनर या लंच डिप्लोमेसी में विश्वास नहीं रखते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed