फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   transport minister gs bali statment.

पहली बार किसी मंत्री ने युवाओं के दर्द को किया बयां

Tue, 13 Jan 2015 04:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 13 Jan 2015 04:25 PM IST
विज्ञापन
transport minister gs bali statment.

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को आज नए जिले की अपेक्षा रोजगार की जरूरत है। परिवहन मंत्री ने प्रदेश में नए संगठनात्मक जिलों का विरोध किया।

विज्ञापन


मंगलवार को हमीरपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बाली ने कहा कि नए प्रशासनिक जिलों के गठन से प्रदेश सरकार पर आर्थिक बोझ पड़ेगा, जिसके चलते नए प्रशासनिक जिले प्रदेशवासियों के हित में नहीं हैं।
विज्ञापन


एचआरटीसी में हुए कथित भर्ती घोटाले पर परिवहन मंत्री ने कहा कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र में तपोवन में विपक्ष ने भी यह आरोप लगाते हुए सवाल उठाए थे। इस पर उन्होंने विपक्ष को तीन दिन में आरोपों को साबित करने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी में सौ पदों पर होगी भर्ती

transport minister gs bali statment.

परिवहन मंत्री ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में कहा था कि अगर विपक्ष तीन दिनों में एचआरटीसी भर्ती में गड़बड़ी को साबित करता है तो वह भर्ती को रद्द कर देंगे, लेकिन विपक्ष अपने इन आरोपों को साबित नहीं कर पाया।

परिवहन मंत्री ने कहा कि एचआरटीसी में चालकों तथा परिचालकों के पदों को भरने की प्रक्रिया भी आरंभ की गई है। एचआरटीसी में हाल ही में 203 चालकों की नियुक्ति की जा चुकी है, जबकि एक सौ और पद भी शीघ्र भरे जाएंगे।

उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई गई है ताकि योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जा सके। बाली ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के मामले पर कहा कि वह क्षेत्रवाद की राजनीति नहीं करते।

उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला में जहां भी पर्याप्त भूमि उपलब्ध होती है वहां केंद्रीय विवि की स्थापना होनी चाहिए। हमीरपुर में तकनीकी विश्वविद्यालय की स्थापना पर उन्होंने कहा कि मामला वन एवं पर्यावरण मंत्रायल के पास गया हुआ है। संबंधित विभाग से क्लीयरेंस मिलने के बाद हमीरपुर में तकनीकी विवि के भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed