{"_id":"58ecc9fe4f1c1be275cf5b57","slug":"transport-minister-gs-bali-statement-over-unemployment-allowance","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारी भत्ते पर परिवहन मंत्री जीएस बाली का बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगारी भत्ते पर परिवहन मंत्री जीएस बाली का बड़ा बयान
अमर उजाला ब्यूरो, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
Updated Wed, 12 Apr 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा है कि बेरोजगारी भत्ता राजनीतिक नहीं। बल्कि एक सामाजिक मुद्दा है। इसे पूरा करके प्रदेश सरकार ने ऐसे बेरोजगारों की मदद की है, जिनके पास नौकरी प्राप्त करने की औपचारिकताएं पूरी करने को पर्याप्त आर्थिक पूर्ति नही थीं। युवा सम्मान एवं धन्यवाद रैली की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मंत्री बाली ने कहा कि बेरोजगारी भत्ता कोई नौकरी का विकल्प नहीं है।
विज्ञापन
यह राशि जॉब प्राप्त करने को कांग्रेस सरकार की एक आर्थिक मदद है ताकि युवा अपनी जरूरत को पूरा कर सकें। बेरोजगारों को लेकर उनकी जद्दोजहद कोई नई नहीं है। लेकिन, बेरोजगारी भत्ते के माध्यम से उनका एक कार्य पूरा हुआ है। उनका प्रयास रहेगा कि ऐसी आर्थिक मदद और लोग भी जुड़ें।
विज्ञापन
इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को बेरोजगारों के अलावा आउटसोर्स और जनरल हैल्थ कवर जैसे सुझाव भी दिए हैं। आने वाले समय में रोजगार सृजन को देश की सबसे बड़ी कंपनी वीबीजी इंडिया लिमिटेड की सहायता भी ली जाएगी। रिलायंस और टाटा जैसी नामी कंपनियों में युवाओं को रोजगार दिलवाने बाली इस कंपनी के उच्चाधिकारियों को यहां बुलाकर रोजगार प्राप्त करने को युवाओं को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
बेरोजगारी भत्ता मुख्यमंत्री का एक साहसिक और ऐतिहासिक फैसला है। रैली में शिरकत करने को मुख्यमंत्री, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष सहित मंत्रीमंडल के सहयोगियों और अन्य नेताओं को आमंत्रित किया है, जबकि पार्टी के केंद्रीय हाईकमान को भी निमंत्रण भेजा गया है। रैली में 20 से 35 वर्ष तक की आयु बालों को मिलने बाले इस बेरोजगारी भत्ते को प्राप्त करने के लिए सेल्फ डेक्लारेशन फॉर्म बारे बेरोजगारों को अवगत कराया जाएगा।