फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   transport minister gs bali statement over land to mlas

कैबिनेट के फैसले पर बाली को भी एतराज, कहा- गरीबों को मिले पट्टे पर जमीन

Thu, 21 Sep 2017 04:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Thu, 21 Sep 2017 04:38 PM IST
विज्ञापन
transport minister gs bali statement over land to mlas

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि मैं गरीबों का पक्षधर हूं और गरीबों को पट्टे पर जमीन मिलनी चाहिए। कैबिनेट कोई भी फैसला सोच-समझ कर लेती है। मौके पर क्या चर्चा हुई, इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता हूं, लेकिन इस संबंध में सीएम वीरभद्र सिंह से बात करूंगा।

विज्ञापन


वह पूर्व व वर्तमान विधायकों को पट्टे पर जमीन देने के निर्णय को लेकर पूछे प्रश्न का जबाव पत्रकारों को दे रहे थे। कुल्लू में पत्रकारों से बातचीत के दौरान परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि यह निर्णय मेरी अनुपस्थिति में लिया गया है। इस कारण उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


भाजपा में जाने की अटकलों पर बाली ने कहा कि मैं भविष्य की राजनीति नहीं करता हूं बल्कि वर्तमान की ही बात करता हूं। कांग्रेस संगठन व सरकार में सब कुछ ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी विधानसभा चुनाव के नेतृत्व को लेकर पूछे प्रश्न पर उन्होंने कहा कि यह मेरे क्षेत्राधिकार में नहीं है। यह शीर्ष नेतृत्व का मामला है। कहा कि जल्द डिपो होल्डरों की कमीशन बढ़ाई जाएगी। ताकि उन्हें राहत मिल सके।

मतदाताओं को बताई सही विधायक की निशानियां

transport minister gs bali statement over land to mlas

ऑनलाइन प्रणाली आने के बाद डिपो होल्डरों के लिए यह जरूरी है। इसके बाद कुल्लू में ही जनसभा को संबोधित करते हुए जीएस बाली ने मतदाताओं को सही विधायक की निशानियां बताई और सही व्यक्ति को ही चुनने की सलाह दी।

कहा कि वोट केवल उसी को दें जो आपको व बच्चों के भविष्य को सुरक्षित रखे। विकासात्मक सोच वाला हो, नीति व नियत ठीक हो। कहा कि लीडर्स को झूठ बोलने की आदत होती है। लारे देते हैं। मैं स्पष्ट बोलता हूं और ठीक बोलता हूं।

कहा कि करीब आठ साल पहले कुल्लू की जनता ने एक बड़े प्रोजेक्ट को रोककर गलत किया है। इस प्रोजेक्ट से कुल्लू की स्थिति ही बदल जानी थी।

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश सचिव अरूण शर्मा, प्रदेश महासचिव सुंदर सिंह, पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर, जिला अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, एचआरटीसी के सीजीएम रघुवीर चौधरी, डीएम एएन सलारिया, आरएम कुल्लू योगराज, आरएम केलांग मंगल चंद मनेपा, कर्मचारी नेता महीमन चंद्र समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed