फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   transport minister gs bali statement

सड़क हादसों के घायलों को परिवहन विभाग देगा बड़ी सुविधा

Tue, 23 Aug 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 23 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
transport minister gs bali statement

सड़क हादसे के घायलों को अब अस्पताल के बजाय घटना स्थल पर भी इलाज मिल सकेगा। इसके लिए नेशनल हाईवे पर जल्द ही ऑन द स्पॉट एंबुलेंस दौड़ाई जाएंगी। ये एंबुलेंस आधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों से लैस होंगी। जरूरत पड़ने पर ही घायलों को इस एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जाएगा।

विज्ञापन


पहले एनएच, उसके बाद सभी जिलों में करीब एक हजार एंबुलेंस चलाई जाएंगी। एनएच किनारे चल रहे निजी अस्पतालों में ट्रामा सेंटर खोले जाएंगे। इन सेंटरों को सरकार सब्सिडी पर उपकरण देगी। विशाखापटनम में केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शामिल होने के बाद यह जानकारी सोमवार को परिवहन मंत्री जीएस बाली ने दी।
विज्ञापन


बाली ने मीडिया से बातचीत में बताया कि केंद्रीय मंत्री ने पहाड़ी राज्यों के लिए विशेष पैकेज देने की बात कही है। प्रदेश के हर जिले में स्किल डेवलपमेंट के तहत दो-दो स्कूल खोले जाएंगे। स्कूलों के लिए एक करोड़ रुपये सब्सिडी भी दी जाएगी। बाली ने कहा कि रोड सेफ्टी को लेकर पहाड़ी राज्यों की दिल्ली व असम में दो विशेष बैठकें होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादातर सड़क दुर्घटनाओं का कारण नशा है। इसे रोकने के लिए प्रदेश भर में नशे के खिलाफ परिवहन विभाग विशेष अभियान शुरू करेगा। फर्जी लाइसेंस पर रोक के लिए अब पूरी प्रक्रिया को कंप्यूटरीकृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देशभर में 30 फीसदी लाइसेंस फर्जी पाए गए हैं।

पंजाब के साथ इंटर स्टेट एग्रीमेंट
बाली ने बताया कि प्रदेश सरकार ने बाहरी राज्य में वोल्वो सहित अन्य बसों के नए रूट शुरू करने के लिए पंजाब के साथ नया इंटर स्टेट एग्रीमेंट किया है। इसके तहत पंजाब के साथ 4 हजार किलोमीटर की अतिरिक्त सर्विस चलाने पर सहमति बनी है। एचआरटीसी बाहरी राज्यों में जल्द ही विभिन्न पर्यटन स्थलों से नई वोल्वो के रूट शुरू करने जा रहा है। हरियाणा के साथ भी एग्रीमेंट की प्रक्रिया जारी है।


सड़क किनारे लगाए जाएंगे क्रैश बैरियर  
हिमाचल में तीन सौ के करीब ब्लैक स्पॉट हैं, जिन्हें दुरुस्त करने के लिए सड़क किनारे क्रैश बैरियर लगाए जाएंगे। सेंट्रल रोड सेफ्टी फंड (सीआरएसएफ) के तहत इसके लिए बजट की 10 फीसदी राशि मिलेगी। बाली ने कहा कि इसको लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव (लोनिवि) से बात की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed