फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Transport Minister GS Bali seized eight volvo buses

मंत्री ने तड़के सवा 3 बजे लगाया नाका, आठ वोल्वो जब्त

Thu, 01 Dec 2016 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 01 Dec 2016 10:51 AM IST
विज्ञापन
Transport Minister GS Bali seized eight volvo buses

अफसरों को बार-बार लताड़ लगाने के बावजूद अवैध संचालन न रुकने पर परिवहन मंत्री जीएस बाली ने खुद सड़क पर उतरकर नाका लगा दिया। इस दौरान आठ वोल्वो बसें जब्त की गईं। यह कार्रवाई अंब और कांगड़ा के बीच की गई। वोल्वो बसें दिल्ली से धर्मशाला आ रही थीं। अवैध संचालन की गुप्त सूचना पर मंत्री ने रात को 11 बजे शिमला, मंडी, हमीरपुर और ऊना के अधिकारियों को बुलाया और तड़के 3:20 पर छापामारी शुरू की।

विज्ञापन


यह ऑपरेशन 8 बजे तक चला। इसमें सात बसें जब्त की गईं, जबकि एक  चालक के पास कागजात सही पाए जाने के कुछ घंटे बाद छोड़ दिया गया।  परिवहन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अवैध संचालन पर बस मालिकों को 1 लाख रुपये तक जुर्माना होगा। वोल्वो बसें चलाने के लिए पहले विभाग के पास 10 हजार कंपोजिट फीस जमा करनी होती है। इसमें बस मालिक को तीन चक्कर लगाने होते हैं, लेकिन ये वोल्वो बस मालिक 6 तथा इससे ज्यादा चक्कर लगा रहे थे।
विज्ञापन


कार्रवाई से पहले बाली ने 7 बसें बुलाकर रखी थीं। जैसे-जैसे वोल्वो बस मालिकों पर कार्रवाई होती रही। इनमें सवार सवारियों को निगम की बसों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। जिस क्षेत्र में अवैध रूप से वोल्वो का संचालन होगा। संबंधित क्षेत्र के आरटीओ से इस बारे में जवाब-तलबी होगी। परिवहन मंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों पर इस पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाली ने कांगड़ा के आरटीओ को किया चार्जशीट

Transport Minister GS Bali seized eight volvo buses
परिवहन मंत्री जीएस बाली - फोटो : फाइल फोटो

अवैध ट्रांसपोर्ट के नाम पर हो रहे गोरखधंधे का भंडाफोड़ करने के बाद परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कांगड़ा के मौके पर ही आरटीओ को चार्जशीट कर दिया। प्रेस कांफ्रेंस में बाली ने बताया कि उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि हिमाचल में इलिगल ड्राइव का धंधा फलफूल रहा है।

कहा कि बिना परमिट चल रही इन बसों से सरकार को नुकसान के साथ रोड सेफ्टी एक्ट की धज्जियां भी उड़ रही थीं। उन्हें अंदेशा है कुछ अधिकारी इन ट्रांसपोर्टरों से मिले हैं। कैप्टन आरएस राठौर की अध्यक्षता में टीम का गठन किया गया। इसके बाद इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। जब्त बसों में बेदी वोल्वो बस, नॉर्दन ट्रेवल्स जिमिदारा, भोलेनाथ वोल्वो, स्नोलाइन डीलक्स, चामुंडा वोल्वो, लक्ष्मी वोल्वो, सिलवर मून शामिल हैं।

जब्त बसें देहरा डिपो में लगाई गई हैं। बाली बोले - कुछ सवारियों ने बताया कि उन्होंने बसों की बुकिंग ऑनलाइन करवा रखी है। उन्होंने मौके पर ही विभाग को कांगड़ा समेत अन्य बस अड्डों में ऐसे निजी बुकिंग काउंटरों की जांच के आदेश दिए। ऐसे काउंटरों को बंद करवाने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed