{"_id":"5984717a4f1c1bf9248b4b96","slug":"transport-minister-gs-bali-new-slogan-shubh-din-aane-wale-hain","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन मंत्री बाली ने दिया नया नारा, ‘शुभ दिन आने वाले हैं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन मंत्री बाली ने दिया नया नारा, ‘शुभ दिन आने वाले हैं’
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 05 Aug 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे दिनों के जुमले की तर्ज पर परिवहन मंत्री बाली ने ‘शुभ दिन आने वाले हैं’ का नया नारा दिया है। परिवहन मंत्री बाली ने राष्ट्रीय महासचिव सुशील कुमार शिंदे से गोपनीय बैठक पर कहा कि शिंदे उनके पुराने मित्र हैं। उन्हें ब्रेकफास्ट पर निमंत्रित किया था। इसे राजनीति से जोड़ना उचित नहीं है।
विज्ञापन
शिंदे ने सीएम और प्रदेश अध्यक्ष को एक साथ बैठाकर शुभ संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द अब शुभ दिन आने वाले हैं। संगठन और सरकार के बीच चल रही रार को निपटाने पहुंचे सुशील कुमार शिंदे शुक्रवार को जीएस बाली के आवास पर गए थे। बाली ने कहा कि शिंदे शिमला में हैं तो उन्हें घर न बुलाऊं यह ठीक बात नहीं है।
विज्ञापन
उनका कहना था कि शिंदे मित्र के नाते उनके घर आए थे और ब्रेकफास्ट किया। उन्हें पपीता, केला और कॉनफ्लैक्स परोसा गया। कहा कि यह मुलाकात पूरी तरह से सामाजिक थी। पत्रकार वार्ता में शिंदे को लेकर पूछे सवाल पर बाली बोले - शिंदे ने सीएम और पीसीसी चीफ को एक साथ बैठाया है, वह शुभ संकेत हैं।
विज्ञापन
बाली के शुभ दिनों के संकेत पर पत्रकारों ने पूछा कि क्या अब तक अशुभ दिन थे तो उन्होंने सफाई दी कि यह शिंदे के हिमाचल दौरे के दौरान हुई रणनीतिक बैठकों के संदर्भ में बोल रहा हूं। कहा कि प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सुशील शिंदे के साथ उनकी मुलाकात बहुत अच्छी रही है। यह मुलाकात राजनीतिक कम सामाजिक अधिक थी।
इसके बाद बाली ठियोग में बस अड्डे में बने भवन के गिरने की सूचना मिलते ही ठियोग रवाना हो गए। वे घटना स्थल पर जा रहे हैं और वहां की स्थिति का जायजा लेंगे। उन्होंने कहा कि इस हादसा में घायलों की मुफ्त इलाज होगा और सारा खर्च परिवहन निगम वहन करेगा।