फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   transport minister GS Bali in Bilaspur.

रूट परमिट पर परिवहन मंत्री का बड़ा फैसला

Fri, 26 Sep 2014 07:09 PM IST
Updated Fri, 26 Sep 2014 07:09 PM IST
विज्ञापन
transport minister GS Bali in Bilaspur.

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि प्रदेश के दुर्गम एवं ग्रामीण क्षेत्रों की डिमांड के अनुरूप बसों के रूट परमिट जारी किए जाएंगे। सभी एसडीएम से रिपोर्ट मांगी है। तीन महीने में उन्हें रिपोर्ट देनी होगी। ओवरलोडिंग कम करने को अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। परिवहन मंत्री ने शुक्रवार को घुमारवीं और बिलासपुर अस्पताल में दाखिल राहियां बस हादसे के घायलों का कुशलक्षेम पूछा।

विज्ञापन


वह घटनास्थल पर भी गए। सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि हादसा लापरवाही से हुआ है। बस में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई गई थीं। कहा कि लोगों से पता चला कि जिस बस का एक्सीडेंट हुआ, उसका चालक एचआरटीसी बस से आगे रहने के चक्कर में था। बस की रफ्तार भी अधिक थी।
विज्ञापन


निजी बस में दोगुनी सवारियां थीं और एचआरटीसी की 43 सीटर बस में महज 30 सवारियां थीं। उन्होंने परिवहन विभाग को जांच के आदेश दिए हैं।

लोगों से अपील, ओवरलोड बस में न बैठें

transport minister GS Bali in Bilaspur.

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ओवरलोड बस में न बैठें। चालक को भी इससे रोकें। यदि कोई नहीं मानता है तो इसकी शिकायत उनके मोबाइल नंबर पर कर सकते हैं। कानून तोड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार नई ट्रांसपोर्ट पॉलिसी बना रही है। इसे जल्द मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी को पेश किया जाएगा।

राज्य में ट्रक, ट्रालों और अन्य मालवाहक वाहनों में सवारियां लाने पर प्रतिबंध है। कहा कि सभी जिलों के आरटीओ को ओवरलोडिंग रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने के आदेश दिए जाएंगे। इस दौरान बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष रामलाल ठाकुर, सीपीएस राजेश धर्माणी, उपायुक्त डा. अजय शर्मा, एएसपी भूपेंद्र कंवर, आरएम एचआरटीसी संतोष कुमार और परिवहन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed