{"_id":"4746059f4ee0573ba52aa425879e857d","slug":"transport-minister-gs-bali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप भी चेक करें बस चालक का लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप भी चेक करें बस चालक का लाइसेंस
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 02 Oct 2014 11:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप बस में बैठे हैं और ड्राइवर लापरवाही से बस चला रहा है तथा आपको संदेह है कि चालक यात्री वाहन चलाने के लिए प्रशिक्षित नहीं है तो आप चालक का ड्राइविंग लाइसेंस चेक कर सकते हैं। लाइसेंस नहीं मिला या फिर ड्राइवर ने आनाकानी की तो इसकी शिकायत परिवहन विभाग, एचआरटीसी या पुलिस से कर सकते हैं।
विज्ञापन
सड़क यातायात विशेषकर बसों में सफर को सुरक्षित बनाने के लिए परिवहन विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत यह व्यवस्था की है। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने इसकी पुष्टि की है। परिवहन मंत्री ने कहा है कि पब्लिक की शिकायत पर अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करनी होगी।
विज्ञापन
शिकायत पर कार्यवाई न होने की सूरत में पब्लिक को इसका कारण बताना होगा। विभागों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए यह व्यवस्था की है। सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए परिवहन विभाग राजधानी शिमला के स्कूलों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा। शहर के बस स्टैंडों में होर्डिंग लगा कर और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
अफसर नहीं सुनते तो मुझे बताएं: बाली
आम जनता की ओर से मिलने वाली शिकायतों पर तुरंत कार्यवाई होगी। जनता की शिकायतों और सुझावों को गंभीरता से न लेने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। अफसर यदि नहीं सुनते हैं तो लोग सीधे मुझसे शिकायत कर सकते हैं। सड़क सुरक्षा के लिए आम लोग प्रशासन को बढ़चढ़ कर सहयोग दें।
निगम बसों की शिकायत के लिए नंबर
एचआरटीसी कंट्रोल रूम -0177-2656326
एचआरटीसी शिकायत सेवा -94180-00529
प्राइवेट बसों के लिए नंबर
आरटीओ शिमला -0177-2658379
एसएमएस शिकायत सेवा -94591-00100