{"_id":"62263922db32f867f811a530","slug":"transport-facility-hrtc-starts-volvo-service-from-delhi-to-manali","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन सुविधा: एचआरटीसी ने दिल्ली से मनाली के लिए शुरू की वोल्वो सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन सुविधा: एचआरटीसी ने दिल्ली से मनाली के लिए शुरू की वोल्वो सेवा
Tue, 08 Mar 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 08 Mar 2022 05:00 AM IST
सार
अब सैलानी दिल्ली से टैक्सियों की बजाय पथ परिवहन निगम की वोल्वो बसों में बैठकर आसानी से पर्यटन नगरी मनाली पहुंच जाएंगे। एचआरटीसी कुल्लू डिपो ने सैलानियों की सुविधा के लिए मनाली से दिल्ली के लिए तीन और वोल्वो बस की सेवा को शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
एचआरटीसी वोल्वो बस(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से मनाली आ रहे देश-विदेश सैलानियों के लिए राहत की खबर है। अब सैलानी दिल्ली से टैक्सियों की बजाय पथ परिवहन निगम की वोल्वो बसों में बैठकर आसानी से पर्यटन नगरी मनाली पहुंच जाएंगे। एचआरटीसी कुल्लू डिपो ने सैलानियों की सुविधा के लिए मनाली से दिल्ली के लिए तीन और वोल्वो बस की सेवा को शुरू कर दिया है। जिसका लाभ सीधा सैलानियों को मिलेगा। सैलानी अब मनाली से दिल्ली के लिए भी आसानी से जा पाएंगे। यह वोल्वो सेवा मनाली से दिल्ली के लिए दोपहर बाद चलेगी।
विज्ञापन
इससे पहले एचआरटीसी ने पर्यटन नगरी मनाली से दिल्ली के लिए महज एक वोल्वो बस सेवा की सुविधा शुरू की थी। जिसका लाभ सैलानियों को नहीं मिल पाता था। ऐसे में सैलानी दिल्ली से मनाली पहुंचने के लिए टैक्सियों में भारी भरकम किराया देकर पहुंचते थे। इससे पैसे की बर्बादी होती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। देश-विदेश के सैलानियों की सुविधा के लिए एचआरटीसी की वोल्वो बस सेवा को शुरु कर दिया है। इसका मनाली से दिल्ली जा रहे लोगों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
एक सवा दो, दूसरी तीन और तीसरी चलेगी चार बजे
पर्यटन नगरी मनाली से पथ परिवहन निगम कुल्लू की वोल्वो बस सेवा दिल्ली के लिए दोपहर बाद सवा दो बजे, दूसरी तीन बजे, तीसरी चार बजे और चौथी शाम साढ़े छह बजे चलेगी। जिसमें सैलानी मनाली से दिल्ली और दिल्ली से मनाली आसानी से पहुंच जाएंगे। इस वोल्वो बस सेवा में सभी तरह की सुविधाएं सैलानियों के लिए उपलब्ध की गई है ताकि सैलानियों को परेशानी न हो सके।
विज्ञापन
तीन और वोल्वो बस सेवा की शुरू: आएम
पथ परिवहन निगम कुल्लू के आरएम डीके नारंग ने बताया कि पर्यटन नगरी मनाली से दिल्ली के लिए तीन और वोल्वो बस सेवा को शुरू किया है। सैलानियों व लोगों की सुविधा के लिए वोल्वो को शुरू किया है। उन्होंने कहा अब सैलानी मनाली से दिल्ली और दिल्ली से मनाली वोल्वो बस में आसानी से पहुंचेंगे। इसमें सभी सुविधाएं सैलानियों के लिए उपलब्ध है।