{"_id":"6abbc6f569b2ee4a7c029da5","slug":"transport-department-released-the-schedule-of-driving-test-shimla-news-c-19-sml1002-794840-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: परिवहन विभाग ने जारी किया \nड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: परिवहन विभाग ने जारी किया ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल
विज्ञापन
तारादेवी में चार दिन होंगे ड्राइविंग टेस्ट
अक्तूबर में आठ दिन चलेगी वाहनों की पासिंग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। परिवहन विभाग शिमला ने अक्तूबर माह के लिए वाहनों की पासिंग और नए ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदकों के ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत राजधानी शिमला के तारादेवी में आठ दिन वाहनों की पासिंग की जाएगी, जबकि तय किए चार दिन आवेदकों के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, तारादेवी में 6, 7, 14, 15, 21, 22, 28 और 29 अक्तूबर को वाहनों की पासिंग की जाएगी। तारादेवी में वरिष्ठ मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर इंजीनियर पंकज सिंह 7, 15, 22 और 29 अक्तूबर को सुबह 10:00 से 11:00 बजे तक शिमला शहरी और 11:00 से 1:00 बजे तक शिमला ग्रामीण उपमंडल कार्यालय के तहत आने वाले अभ्यर्थियों के ड्राइविंग टेस्ट लेंगे। इसके अलावा जिला शिमला के अन्य उपमंडलों के लिए तय किए शेड्यूल के अनुसार ठियोग में 13 अक्तूबर, कोटखाई में 3 अक्तूबर, चौपाल में 23 अक्तूबर, सुन्नी में 30 अक्तूबर और रोहड़ू में 12 अक्तूबर को वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट होंगे। इन वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट सीनियर मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर इंजीनियर पंकज सिंह द्वारा ही लिए जाएंगे।