फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Transfers of MC Commissioner Assistant Commissioner.

एमसी के आयुक्त, सहायक आयुक्त के तबादले

Fri, 31 Oct 2014 01:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 31 Oct 2014 01:08 PM IST
विज्ञापन
Transfers of MC Commissioner Assistant Commissioner.

नगर निगम शिमला के दो बड़े अफसरों के एक साथ हुए तबादले ने बीते दो सप्ताह से जारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। शिमला मिर्ची फिल्म के निर्देशक रमेश सिप्पी की मुख्यमंत्री से हुई भेंट के बाद से तैयार किए जा रहे एक मसौदे को लेकर इन दोनों अफसरों के तबादले होने की चर्चाएं तेज हो गई थीं।

विज्ञापन


वीरवार शाम होते-होते इन चर्चाओं पर सरकार ने अपनी मुहर लगा दी। सूत्रों के मुताबिक शिमला में फिल्म शूटिंग के लिए रमेश सिप्पी से ली गई पांच लाख रुपये की फीस को लौटाने को लेकर बीते कुछ दिनों से खूब गहमागहमी रही। फीस क्यों लौटाई जानी है? इस फीस की भरपाई नगर निगम को कहां से होगी?
विज्ञापन


इन बिंदुओं को लेकर निगम अफसरों ने एक मसौदा तैयार किया था। इसमें मुख्यमंत्री आफिस का हवाला दिया गया था। यह मसौदा स्थानांतरित हुए अफसरों के विरोधियों के हाथ लग गया था। नगर निगम के इन विभीषणों ने मुख्यमंत्री कार्यालय तक यह मामला पहुंचाया। मसौदे में मुख्यमंत्री कार्यालय का जिक्र करने को लेकर शासन में ऊंचे पद पर बैठे अफसर ने इन्हें फटकार भी लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी समय इन दोनों अफसरों को नगर निगम से बोरिया बिस्तर समेटने तक की नसीहत भी दी गई। इस फटकार के बाद से तबादला आज कल में होने की चर्चाएं शुरू हो गई थी।

एसी की खाली कुर्सी ने खड़े किए सवाल

नगर निगम में सहायक आयुक्त (एसी) का पद रिक्त हो गया है। सरकार ने इस पद पर किसी भी अधिकारी की तैनाती नहीं की है। इसको लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। निगम का सहायक आयुक्त कौन होगा ? इसको लेकर कई अटकलें लगाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed