फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   transfer policy for himachal govt school teachers

तो अब इस तरह होंगे शिक्षकों के तबादले, सरकार ने लिया यू टर्न

Sat, 31 Mar 2018 10:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 31 Mar 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
transfer policy for himachal govt school teachers

हिमाचल में पुरानी नीति के तहत ही शिक्षकों के तबादले होते रहेंगे। शिक्षक संगठनों के विरोध के  चलते प्रदेश सरकार ने इस बजट सत्र में तबादला एक्ट लाने से तौबा कर ली है। इस तरह देश के अन्य भाजपा शासित राज्यों की तर्ज पर हिमाचल में शिक्षकों के लिए ट्रांसफर एक्ट बनाना जयराम सरकार के गले की फांस बन गया है।

विज्ञापन


बीते दो माह के दौरान एक्ट बनाने के लिए कई प्रक्रियाओं से गुजर चुकी सरकार अब इस एक्ट को लेकर बैकफुट पर आ गई है। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज का कहना है कि प्रदेश में शिक्षकों के तबादले करने के लिए जरूरी नहीं है कि एक्ट ही बनाया जाए। इसके लिए कोई नीति या ऑफिस ऑर्डर भी तैयार किया जा सकता है। फिलहाल नई नीति बनने तक पुरानी नीति ही लागू रहेगी।
विज्ञापन


सत्ता में आते ही शिक्षा मंत्री ने सार्वजनिक तौर पर भाजपा शासित अन्य राज्यों की तर्ज पर हिमाचल में भी शिक्षकों के तबादले करने के लिए एक्ट बनाने का एलान किया था। इसके लिए शिक्षा विभाग बाकायदा प्रस्ताव भी तैयार कर चुका था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ नहीं बोल रहे अधिकारी

transfer policy for himachal govt school teachers

महाराष्ट्र की कंपनी से तबादले करने के लिए सॉफ्टवेयर बनाने की बात भी हो चुकी थी। यही नहीं, हिमाचल सरकार हरियाणा का मॉडल भी स्टडी कर चुकी थी।

संभावित था कि इस बजट सत्र में शिक्षकों के तबादले करने के लिए एक्ट तैयार हो जाएगा, लेकिन शिक्षक संगठनों के विरोध के बाद सरकार इस मामले पर बैकफुट पर आ गई है।

सरकार ने तबादला एक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। अब पुरानी नीति के तहत ही शिक्षकों के तबादले किए जाएंगे। तबादले करने के लिए एक्ट या नीति कब तैयार होगी, इसको लेकर कोई भी विभागीय अधिकारी कुछ भी कहने से गुरेज कर रहे हैं। 

100 दिन के एजेंडे में शामिल था यह प्रस्ताव
शिक्षकों के तबादले ऑनलाइन तरीके से करने के लिए एक्ट बनाने का प्रस्ताव शिक्षा विभाग के सौ दिन के एजेंडे में शामिल था, लेकिन शिक्षा मंत्री के बैकफुट पर आने के चलते उक्त प्रस्ताव तक अधर में लटकता नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed