{"_id":"6331cc46d7623c600e634877","slug":"transfer-orders-of-four-ips-officers-canceled-in-himachal-hps-officers-changed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Police Officers Transfer: हिमाचल में चार आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश रद्द, एचपीएस अधिकारियों को बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Police Officers Transfer: हिमाचल में चार आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश रद्द, एचपीएस अधिकारियों को बदला
Mon, 26 Sep 2022 09:29 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 26 Sep 2022 09:29 PM IST
सार
देश सरकार ने बीते दिनों किए गए तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेशों में संशोधन किया है, जबकि चार के तबादला आदेश रद्द किए हैं। सरकार ने चार एचपीएस के तबादला आदेश जारी किए है।
विज्ञापन
आईपीएस ऑफिसर
- फोटो : एजेंसी
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने बीते दिनों किए गए तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेशों में संशोधन किया है, जबकि चार के तबादला आदेश रद्द किए हैं। कमांडेट आईआरबी-3 पंडोह से एसपी पीटीसी डरोह के लिए अंडर ट्रांसफर चल रही सौम्या सांबशिवन को अब कमांडेट आईआरबी-2 सकोह लगाया है। इसी तरह कमांडेट आईआरबी-4 जंगलबैरी दिवाकर शर्मा को एसपी बिलासपुर, एसपी बिलासपुर के पद से कमांडेट आईआरबी-2 सकोह के लिए अंडर ट्रांसफर चल रहे एसएस राणा को अब कमांडेट आईआरबी-4 जंगलबैरी, इसके साथ ही कमांडेंट आईआरबी-6 कोलर शुभ्रा तिवारी एसपी पीटीसी डरोह, राजेश कुमार एसपी लाहौल-स्पीति मानव वर्मा और एएसपी कांगड़ा मंयक चौधरी के तबादला आदेशों को रद्द किया है।
विज्ञापन
चार एचपीएस अधिकारियों के तबादले
सरकार ने चार एचपीएस के तबादला आदेश जारी किए है। एएसपी विजिलेंस मंडी मनमोहन सिंह को एएसपी लीव रिर्जव जिला मंडी, एएसपी आईआरबी-5 राज कुमार को एएसपी विजिलेंस मंडी, एसडीपीओ दाड़लाघाट प्रताप सिंह को डीएसपी प्रदेश पुलिस अध्ययन संस्थान डरोह और डीएसपी लीव रिर्जव मंडी संदीप कुमार को एसडीपीओ दाड़लाघाट लगाया है।
विज्ञापन