{"_id":"1a98526cc953557aa0ee4c0238446c7a","slug":"transfer-of-hpas-and-ias-officers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 आईएएस और 2 एचएएस अधिकारी बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 आईएएस और 2 एचएएस अधिकारी बदले
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 18 Nov 2015 09:54 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने 2 आईएएस सहित 2 एचएएस अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव पी मित्रा की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक आईएएस अधिकारी आदित्य नेगी जिनको करसोग एसडीएम तैनाती दी गई थी अब उन्हें एसडीएम घुमारवीं तैनाती दी है।
विज्ञापन
एसडीएम घुमारवीं आईएएस अधिकारी हेम राज को एसडीएम भटियात लगाया गया है। एसडीएम भटियात के पद पर कार्यरत एचएएस अधिकारी अमित मैहरा को स्पेशल ड्यूटी सैनिक वेलफेयर हमीरपुर के पद पर तैनात किया है। इसी तरह एसी टू डीसी रिकांगपिओ के पद पर कार्यरत एचएएस अधिकारी बाबू राम शर्मा को एसी टू डीसी मंडी लगाया है।
विज्ञापन
एचएएस अधिकारी पंकज शर्मा को प्रोजेक्ट ऑफिसर आईटीडीपी किन्नौर के साथ एसी टू डीसी किन्नौर का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा है। राज्य सरकार ने एचएएस अधिकारी विवेक कुमार का एसडीएम करसोग के पद से किया गया तबादला रद्द किया है। इसी तरह पुलिस विभाग ने एचपीएस अधिकारी दिनेश शर्मा को वायरलेंस विभाग में नियुक्ति दी गई है।
विज्ञापन