{"_id":"683b269da65fd4b33907bc69","slug":"trains-packed-tourists-reached-shimla-in-buses-from-taradevi-shimla-news-c-19-sml1001-543931-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ट्रेनें पैक, तारादेवी से बसों \nमें शिमला पहुंचे सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ट्रेनें पैक, तारादेवी से बसों में शिमला पहुंचे सैलानी
विज्ञापन
कालका-शिमला रेल ट्रक पर समहिल के समीप शिव बावड़ी के पास चल रहा निर्माण कार्य के चलते ट्रेन तारा
पुल के कार्य के चलते शहर में नहीं आ रही ट्रेनें
तारादेवी स्टेशन से एचआरटीसी चला रहा दो बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। कालका से शिमला आने वाली ट्रेनें शनिवार को तारादेवी स्टेशन तक ही आईं। वीकेंड पर शिमला पहुंचीं यह ट्रेनें फुल ऑक्यूपेंसी के साथ पहुंचीं।
तारादेवी से सैलानियों को शिमला शहर तक लाने के लिए एचआरटीसी ने दो-दो बसों की विशेष व्यवस्था की थी। यह बसें पर्यटकों को आईएसबीटी लेकर आईं। राजधानी के समरहिल में प्राकृतिक आपदा के कारण ट्रैक पर क्षतिग्रस्त हुए पुल का निर्माण का कार्य किया जा रहा है। यहां पर दिनरात जेसीबी और कर्मचारियों की मदद से पुल निर्माण का कार्य चल रहा है। इस वजह से कालका से शिमला आने वाली सभी ट्रेनेें तारादेवी तक ही आ रही हैं। इन दिनों मैदानी इलाकों में गर्मियों की छुट्टियां पड़ रही हैं और शनिवार को वीकेंड भी था तो ऐसे में कालका से तारादेवी आई चार ट्रेनें फुल ऑक्यूपेंसी के साथ शिमला आईं। बताया जा रहा है कि इन ट्रेनों में 450 से अधिक लोगों ने सफर किया।
दोपहर बाद हुई परेशानी
दोपहर के बाद शिमला पहुंची ट्रेन में सफर कर आए लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी। इन लोगों को समय पर बसें नहीं मिलीं। इनमें बच्चों के साथ आए अभिभावकों को ज्यादा दिक्कतें हुईं। हालांकि बाद में बस आने पर सैलानी उसमें सवार होकर शिमला शहर पहुंच गए। लेकिन सामान के साथ बार-बार उतरने चढ़ने की वजह से सैलानियों को परेशानी हो रही है। मई और जून में सीजन पीक पर रहता है। इस दौरान भारी संख्या में बाहरी राज्यों के लोग ट्रेनों में सफर कर शिमला पहुंचते हैं। 12 जून तक यह व्यवस्था रहेगी। इसके बाद 27 और 28 जून को भी यही व्यवस्था लागू रहेगी।