Shimla News: कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर दशहरे तक ट्रेनें पैक, बुकिंग के लिए लंबी वेटिंग
विश्व धरोहर कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर दशहरे तक सभी ट्रेनें पैक हो गई हैं। टिकट लेने के लिए भी लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिल्सक्वीन शिमला में मंगलवार से शुरू हो रहे दुर्गा पूजा उत्सव के लिए बंगाल से हजारों सैलानी शिमला पहुंचने लगे हैं। ज्यादातर सैलानियों ने ट्रेनों से शिमला आने के लिए बुकिंग की है। इसके चलते विश्व धरोहर कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर दशहरे तक सभी ट्रेनें पैक हो गई हैं। टिकट लेने के लिए भी लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है। रेलवे की ओर से कालका-शिमला ट्रैक पर छह ट्रेनें चलाई जा रही हैं। रविवार को भी सभी ट्रेनें पैक होकर शिमला रेलवे स्टेशन पहुंचीं।
इनमें ज्यादातर बंगाल से सैलानी शिमला आए। सोमवार को भी कालका से शिमला के लिए सभी ट्रेनें पैक हैं। इसके साथ ही शिवालिक एक्सप्रेस ट्रेन में 39, कालका शिमला एक्सप्रेस में 32, हिमालयन क्वीन में 21 वेटिंग है। 10 से 12 अक्तूबर तक ट्रेनों में सबसे ज्यादा बुकिंग है। 10 अक्तूबर को कालका-शिमला एक्सप्रेस ट्रेन में 56, 42, हिमालयन क्वीन में 34 वेटिंग है। 11 अक्तूबर को शिवालिक डीलक्स में 59, कालका-शिमला एक्सप्रेस 72, हिमालयन क्वीन में 48 वेटिंग है। 12 अक्तूबर को शिवालिक डीलक्स में 59, कालका-शिमला एक्सप्रेस में 67, 64, हिमालयन क्वीन में 46 वेटिंग चल रही है।
पश्चिम बंगाल के लोगों की कुलदेवी है महाकाली
दुर्गा पूजा के लिए पश्चिम बंगाल से हर साल बड़ी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचते हैं। महाकाली पश्चिम बंगाल के लोगों की कुलदेवी है। इसके साथ ही राजधानी के कालीबाड़ी मंदिर में स्थापित काली माता की मूर्ति को भी कोलकाता से लाया गया है। इसलिए कालीबाड़ी मंदिर के साथ इनकी गहरी आस्था जुड़ी हुई है। बुधवार से कालीबाड़ी में यह उत्सव शुरू होगा। यहां मां दुर्गा की मूर्तियों की स्थापना होगी। कोलकाता की तर्ज पर ही मंदिर में उत्सव मनाया जाएगा। दशहरे तक मंदिर में यह उत्सव चलेगा।