फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Train with transparent coach will run on Kalka-Shimla rail route, final trial successful

Kalka Shimla Train: कालका-शिमला रेल मार्ग पर दौड़ेगी पारदर्शी कोच वाली ट्रेन, फाइनल ट्रायल भी हुआ सफल

Tue, 06 Dec 2022 05:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Dec 2022 05:28 PM IST
सार

आरसीएफ कपूरथला की ओर से डिजाइन किए गए दो पारदर्शी(पैनोरमिक) कोच से लैस गाड़ी सुबह 9:30 बजे कालका से शिमला रवाना हुई और 2:30 बजे शिमला पहुंची। 

विज्ञापन
Train with transparent coach will run on Kalka-Shimla rail route, final trial successful
शिमला में पैनोरमिक(पारदर्शी) कोच । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल मार्ग पर नए डिजाइन और तकनीक से लैस पैनोरमिक(पारदर्शी) कोच का शनिवार को फाइनल ट्रायल किया गया। आरसीएफ कपूरथला की ओर से डिजाइन किए गए दो पारदर्शी(पैनोरमिक) कोच से लैस गाड़ी सुबह 9:30 बजे कालका से शिमला रवाना हुई और 2:30 बजे शिमला पहुंची। आरडीएसओ के अधिकारियों ने बताया कि 28 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से किया गया ट्रायल पूरी तरह कामयाब रहा है।

विज्ञापन


इससे पहले इन कोचों का कालका और धर्मपुर के बीच ट्रायल हो चुका है। पैनोरमिक कोच बड़ी और चौड़ी खिड़कियों से लैस हैं जिससे बाहरी परिदृश्य की साफ झलक देखने को मिलेगी। इन कोचों की छत का कुछ भाग भी पारदर्शी है। कोच में लगी सीटें 180 डिग्री तक घूम सकती हैं। ये कोच सीसीटीवी और फायर अलार्म सहित अन्य आधुनिक सुरक्षा सुविधाओं से भी लैस हैं।
विज्ञापन


30 डिब्बों का निर्माण
रेल कोच फैक्ट्री कालका-शिमला रेलवे के लिए शुरुआत में 30 नैरो गेज विस्टाडोम डिब्बों का निर्माण करेगी। आरसीएफ ने एलएचबी तकनीक पर आधारित नए कोचों के लिए शुरुआती डिजाइन तैयार किए हैं। इन डिब्बों के लिए स्टेनलेस स्टील के हल्के वजन वाले शेल डिजाइन के अलावा बोगियों को अपग्रेड करने और ब्रेक सिस्टम में सुधार की योजना बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed