फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   train will reach Bilaspur in one and a half year, PM will inaugurate AIIMS OPD in August

Himachal: सीएम जयराम बोले- डेढ़ साल में बिलासपुर पहुंचेगी रेल, एम्स की ओपीडी का अगस्त में लोकार्पण करेंगे पीएम

Tue, 28 Jun 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Jun 2022 05:00 AM IST
सार

 भानुपल्ली-बिलासपुर रेललाइन का कार्य डेढ़ साल में बिलासपुर तक पूरा हो जाएगा। वहीं, अगस्त के पहले हफ्ते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एम्स आईपीडी का लोकार्पण करेंगे। 

विज्ञापन
train will reach Bilaspur in one and a half year, PM will inaugurate AIIMS OPD in August
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि डेढ़ साल में बिलासपुर तक रेल पहुंच जाएगी। भानुपल्ली-बिलासपुर रेललाइन का कार्य डेढ़ साल में बिलासपुर तक पूरा हो जाएगा। वहीं, अगस्त के पहले हफ्ते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एम्स आईपीडी का लोकार्पण करेंगे। घंडालवीं कॉलेज के आभार कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहा कि कोरोना जैसी मुश्किल परिस्थितियों में भी भाजपा ने खुद को साबित किया और प्रदेश को विकास की राह पर आगे बढ़ाया है। साढ़े चार साल के कार्यकाल में जनता ने भाजपा के विकास कार्य देखे। कांग्रेस का छोड़ा हुआ 50 हजार करोड़ का कर्ज भी दिखा।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता पूछते हैं कि भाजपा ने क्या किया, भाजपा का किया कार्य धरातल पर दिख रहा है। दो साल कोरोना में चले गए। बावजूद इसके शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों पर बखूबी काम हुआ। कांग्रेस जो 400 करोड़ की पेंशन देती थी, उसे 1300 करोड़ किया। कन्या शगुन योजना, गृहिणी सुविधा योजना, हिम केयर से लेकर कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं। जयराम ने कहा कि कांग्रेसी कहते हैं कि सत्ता में आएंगे तो इन सभी योजनाओं को बंद कर देंगे। इससे पहले कि कांग्रेस सत्ता में आए और इन सुविधाओं को बंद करे, जनता को चाहिए कि कांग्रेस का सत्ता में आने का रास्ता ही बंद कर दे। 
विज्ञापन


छोटे लोग बदलते हैं रिवाज
सीएम ने कहा कि कई बार ऐसी परिस्थितियां हो जाती हैं कि छोटे लोग ही दौर बदल देते हैं। कांग्रेस कहती है कि छोटे लोग क्या रिवाज बदलेंगे, लेकिन सिराज में रिवाज बदलने वाले वही थे। अब प्रदेश में भी सरकार बदलने का रिवाज बदलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साढ़े चार साल में सात बार हिमाचल आए पीएम
सीएम ने कहा कि पीएम का हिमाचल से भावनात्मक रिश्ता है। वह साढ़े चार साल के कार्यकाल में सात बार हिमाचल आए हैं। यह बात कांग्रेसियों को रास नहीं आती है। कहते हैं कि पीएम ने क्या दिया, लेकिन पीएम बिना मांगे हिमचाल को हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed