{"_id":"6aad40317a05651e43044228","slug":"trailer-stuck-on-shimla-junga-road-traffic-disrupted-for-four-and-a-half-hours-shimla-news-c-19-sml1002-788479-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शिमला-जुन्गा सड़क में फंसा ट्राला \nसाढ़े चार घंटे बाधित रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शिमला-जुन्गा सड़क में फंसा ट्राला साढ़े चार घंटे बाधित रहा यातायात
विज्ञापन
एचआरटीसी की आठ से अधिक बसें फंसीं, सैकड़ों लोगों को चलना पड़ा पैदल
11 बजे तक प्रभावित रहीं कई रूटों की परिवहन सेवाएं
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला से जुन्गा सड़क मार्ग पर दस टायर वाला ट्राला बीच सड़क में फंस जाने के कारण सुबह करीब छह से साढ़े दस बजे तक ट्रैफिक जाम रहा। ट्राला इस तरह फंसा था कि उसके किनारे से दोपहिया वाहन और छोटी कारें जोखिम उठाकर ही निकल पा रही थीं।
ट्राला फंसने के कारण इस रूट पर परिवहन निगम की जुन्गा, चायल, पीरन, चिक्खर और साधुपुल की ओर से सुबह शिमला आने वाली करीब आठ सरकारी और एक निजी बस घंटों तक जाम में फंसी रहीं। इससे सैकड़ों सवारियों को दूसरी ओर से आगे का सफर पैदल या लिफ्ट लेकर करना पड़ा। कसुम्पटी पुलिस चौकी से पहुंची पुलिस ने मौके पर स्थिति संभाली। ट्राले को हटाए जाने के बाद ही जाम में फंसी बसें शिमला बस अड्डे पहुंच पाईं। बसों के देरी से पहुंचने के कारण सुबह 11 बजे के बाद के अन्य बस रूटों की सेवाएं भी प्रभावित हुईं। इस रूट की बसें शिमला देरी से पहुंचीं, जिसके कारण उन्हें आगे के तय रूटों पर भी देरी से भेजा गया। इस जाम में परिवहन निगम के पीरन, लखौटी, जुन्गा, साधुपुल प्रथम और द्वितीय रूट पर भेजी गईं बसों के अलावा डिपो-3 की दो बसें भी फंसी रहीं। वहीं इस रूट पर भेजी गई एक निजी बस भी जाम में फंस गई और समय से शिमला नहीं पहुंच पाई। कसुम्पटी चौकी से मौके पर पहुंची पुलिस ने फंसे ट्राले को साढ़े दस बजे तक हटाया। इसके बाद ही इस सड़क पर जुन्गा और शिमला की ओर वाहनों की नियमित आवाजाही शुरू हो सकी। परिवहन निगम के अड्डा प्रभारी (लोकल शिमला) देवी चंद ने कहा कि जुन्गा सड़क पर सुबह से ट्राला फंस जाने के कारण जुन्गा और आसपास के क्षेत्रों की ओर भेजी गईं बसें समय से शिमला नहीं पहुंच पाईं। साढ़े दस बजे के बाद सड़क पर यातायात बहाल होने पर ही बसें शिमला पहुंचीं। इससे इन बसों के लिए तय किए गए आगे के रूटों पर 11 बजे तक की बसों को भी देरी से रवाना किया जा सका।
नवबहार चौक में खराब हुई बस
राजधानी शिमला के सर्कुलर रोड पर हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की एक बस अचानक नवबहार चौक के बीच में खराब हो गई। इस कारण शिमला ट्रैफिक पुलिस ने बस को हटाए जाने तक यातायात को वन-वे संचालित किया। यातायात सुचारु रूप से चलाने के लिए मौके पर पुलिस जवान भी तैनात किए गए थे। इस मार्ग पर पुलिस ने सड़क किनारे पार्क वाहनों को हटाने को लेकर कार्रवाई भी की, ताकि यातायात बाधित न हो।