फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   'The Painter of Rain' art exhibition opens at Gaiety Theatre.

Shimla News: गेयटी थियेटर में द पेंटर ऑफ रेन चित्रकला प्रदर्शनी का शुरू

Fri, 18 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
'The Painter of Rain' art exhibition opens at Gaiety Theatre.
ग्रामीण संस्कृति वाले चित्र बने आकर्षण
विज्ञापन

प्रदर्शनी में जसवीर राम के बनाए 100 से अधिक चित्र प्रदर्शित

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। गेयटी थियेटर में शुक्रवार को द पेंटर ऑफ रेन एकल चित्रकला प्रदर्शनी शुरू हुई। इस प्रदर्शनी में चित्रकार जसवीर राम ने विशेष रूप से शिमला में बारिश के दौरान दिखने वाले सुंदर नजारों को कैनवास पर उकेरा है।
प्रदर्शनी में 100 से अधिक चित्र प्रदर्शित किए गए हैं। इनमें मिनिएचर पेंटिंग के साथ बड़े चित्र भी शामिल हैं। प्रदर्शनी में जसवीर राम ने बारिश के दृश्यों के साथ हिमाचल प्रदेश सहित देश की ग्रामीण संस्कृति को दर्शाने वाले चित्र भी प्रदर्शित किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने शिमला की ब्रिटिश वास्तुकला की विरासत को भी कैनवास पर उकेरा। उन्होंने अमेरिका, इटली और पेरिस के कई दृश्यों को भी रंगों के माध्यम से जीवंत किया है।
विज्ञापन


कलाकार जसवीर राम ने कहा कि वह देश-विदेश में भ्रमण करते रहते हैं और कई जगहों पर उन्होंने अपने जीवन का लंबा हिस्सा बिताया है। इस दौरान उन्होंने विशेष वास्तुकला को कैनवास पर उतारा और देखे गए कई दृश्यों को रंगों में ढाला है। उन्होंने कहा कि वह पंजाब के रहने वाले हैं, लेकिन देश-विदेश की यात्राओं के दौरान उन्हें कई ऐसे दृश्य देखने को मिलते हैं, जिन्हें चित्रित करने पर कलाप्रेमियों का खूब प्यार मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि द पेंटर ऑफ रेन सीरीज के पीछे भी ऐसी ही कहानी है। शिमला बारिश के दौरान और बारिश के बाद बहुत खूबसूरत लगता है, जिसे उन्होंने चित्रित करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि वह अपनी कला के माध्यम से ब्रिटिश वास्तुकला को रंगों में संजोना चाहते हैं और इसे कला प्रेमियों तक पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में प्रदर्शित चित्रों की कीमत 5 हजार रुपये से शुरू है। प्रदर्शनी का शुभारंभ सुबह 11 बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील नेगी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article