फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Consume jaggery, spinach, and beetroot during menstruation.

Shimla News: मासिक धर्म में गुड़, पालक और चुकंदर का करें सेवन

Fri, 18 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Consume jaggery, spinach, and beetroot during menstruation.
डॉ. आस्था पचौरी ने छात्राओं की दी सलाह
विज्ञापन

क्लब ने लक्कड़ बाजार स्कूल में किया कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। मासिक धर्म के दौरान पोषण का विशेष महत्व है। इस दौरान गुड़, पालक, चुकंदर जैसे आयरन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए और पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। इसके साथ ही सेनिटरी पेड को हर 4 से 6 घंटे में बदलना और सुरक्षित तरीके से उसका निपटान करना आवश्यक है।

यह जानकारी रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस की ओर से राजकीय कन्या विद्यालय लक्कड़ बाजार में आयोजित मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम में दी गई। कार्यक्रम में 270 छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) की सीनियर रेजिडेंट डॉ. आस्था पचौरी ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की।
विज्ञापन


डॉ. आस्था ने छात्राओं को बताया कि मासिक धर्म के दौरान और उससे पहले खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक और सामान्य प्रक्रिया है, यह शर्म या अपवित्रता का विषय नहीं है। उन्होंने छात्राओं को बताया कि अनियमित मासिक चक्र या तेज दर्द होने पर मां अथवा शिक्षक से बात करनी चाहिए और समस्या अधिक होने पर स्त्री रोग विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए। सत्र के दौरान छात्राओं ने भी खुलकर सवाल पूछे और एक-दूसरे का सहयोग करने का संकल्प लिया। इस दौरान क्लब की सदस्य गीता कपूर ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को लेकर भी छात्राओं का मार्गदर्शन किया। क्लब की ओर से छुपाओ नहीं, जागरूक बनो, शर्म नहीं, गर्व करो का संदेश दिया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस की पूर्व अध्यक्ष पूजा गोयल, गीता कपूर और राशि बंटा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article