{"_id":"5d7f61488ebc3e0138748a35","slug":"tragic-death-of-iti-student-after-crushed-by-tractor-in-paonta-sirmour","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा में ट्रैक्टर की टक्कर से आईटीआई छात्र की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा में ट्रैक्टर की टक्कर से आईटीआई छात्र की दर्दनाक मौत
Mon, 16 Sep 2019 03:47 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 16 Sep 2019 03:47 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा के टोका गांव में तेजरफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया। इसके बाद हालत गंभीर होने पर परिजन उसे देहरादून लेकर जा रहे थे लेकिन युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
माजरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक माजरा नया गांव निवासी विशाल कुमार (19) पुत्र केहर सिंह गुलाबगढ़ मार्ग से टोका अपने रिश्तेदार के पास बाइक पर जा रहा था। रविवार देर रात को टोका में एक तेजरफ्तार ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर समेत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
स्थानीय ग्रामीणों ने घायल युवक के परिजनों को सूचित कर दिया। घायल को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया लेकिन, उसकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे देहरादून के निजी अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन, घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद माजरा पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद मौके से फरार आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। एसएचओ माजरा सेवा सिंह ने मामले की पुष्टि की है। एसएचओ ने कहा कि मामला दर्ज कर पुलिस टीम तफ्तीश कर रही है। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है।