{"_id":"c84b3e9da36e5a038f0bbc379788ecb7","slug":"traffic-trial-failed-in-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस का ट्रायल फेल, फिर वन वे हुआ शिमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस का ट्रायल फेल, फिर वन वे हुआ शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 19 Dec 2014 10:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला शहर के सर्कुलर रोड पर वीरवार को ट्रैफिक ट्रायल विफल रहा। आधे घंटे के भीतर ही सर्कुलर रोड पर जाम लग गया। इस वजह से पहले वाली व्यवस्था को ही बहाल रखना पड़ा। लिफ्ट के पास डंगा ढहने के कारण पुलिस ने वन-वे ट्रैफिक किया हुआ है।
विज्ञापन
इस वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टैंड से कसुम्पटी और छोटा शिमला की ओर जाने वाली बसें बाईपास रोड से भेजी जा रही है। इससे जहां लोगों का समय अधिक लग रहा है। वहीं किराया भी करीब दो गुना देना पड़ रहा है। पुलिस प्रशासन ने वीरवार को निर्णय लिया कि शाम सात बजे के बाद दोनों ओर से ट्रैफिक की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी, जो सुबह सात बजे तक रहेगी।
विज्ञापन
लिफ्ट के समीप डंगा ढहने से आधी सड़क टूट गई है। डंगा लगाने का काम चला हुआ है, लेकिन इसे ठीक होने में अभी कई हफ्ते लगने की संभावना है। लोगों को दिक्कत न आए, इसलिए प्रतिबंधित सड़क आम लोगों के लिए खोल दी गई है। छोटा शिमला या कसुम्पटी से आने वाली बसें बस स्टैंड रूट से आ रही हैं। लेकिन, वापसी पर उन्हें बाईपास राड से भेजना पड़ता है।
विज्ञापन
वीरवार को ट्रैफिक पुलिस ने दो बजे से लेकर ढाई बजे तक दोनों तरफ बसों की आवाजाही शुरू कर दी। लेकिन ट्रैफिक जाम लग गया। इसे खुलवाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। लिहाजा कुछ देर बाद पहले की तरह ही ट्रैफिक को चलाना पड़ा।
आठ दिसंबर को ढहा था रोड
अंग्रेजों के जमाने का सर्कुलर रोड आठ दिसंबर सुबह लिफ्ट के पास ढह गया था। बीते दस दिनों से सर्कुलर रोड पर वाहनों की आवाजाही रुकने से शहर की लाइफ लाइन थम गई है। सिर्फ ओल्ड बस स्टैंड की ओर बसें और वाहन मार्ग से भेजे जा रहे हैं। ओल्ड बस स्टैंड से आने वाली छोटी गाड़ियों को हाईकोर्ट होते हुए केएनएच होकर हिमलैंड भेजा जा रहा है।
लिफ्ट के पास निर्माणाधीन पार्किंग के ठीक ऊपर सड़क पर पड़ी दरार अचानक बढ़ने से सड़क ढह गई थी। डीएसपी ट्रैफिक दिनेश शर्मा ने कहा कि कुछ देर के लिए दोनों तरफ से ट्रैफिक चलाया, लेकिन दिक्कतें पेश आईं। लिहाजा अब ट्रैफिक व्यवस्था पहले की ही तरह रहेगी। हालांकि, शाम सात बजे से सुबह तक ट्रैफिक दोनों तरफ से चलेगा, क्योंकि शाम को गाड़ियां कम होती है।