फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   traffic plan changed for shimla city.

जाम से मिलेगी निजात, लोकल रूटों पर अब यहां से चलेंगी बसें

Sat, 01 Aug 2015 11:10 PM IST
विश्वास भारद्वाज/अमर उजाला, शिमला
विश्वास भारद्वाज/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 01 Aug 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
traffic plan changed for shimla city.

लक्कड़ बाजार बस स्टैंड में जाम की समस्या से लोगों को राहत मिल जाएगी। जिला प्रशासन ने ट्रैफिक जाम के समाधान के लिए बड़ा बदलाव किया है। सोमवार से ऑकलैंड टनल बस स्टैंड से बसों का संचालन होगा। ऑकलैंड टनल के पीछे खुली जगह (संजौली साइड) को सोमवार से लोकल बस स्टैंड के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन


इस बस स्टैंड से भराड़ी, पवाबो, डुम्मी, पगोग, केलटी, क्यारकोटी और भौंट सहित करीब 60 रूटों पर बसें संचालित होंगी। जिला प्रशासन ने ऑकलैंड टनल बस स्टैंड से बसों का संचालन शुरू करने का फैसला लिया है। सोमवार को डीसी शिमला इसे लेकर अधिसूचना जारी कर देंगे।
विज्ञापन


विक्ट्री टनल-ताराहाल-लक्कड़ बाजार सड़क पर रोजाना लग रहे जाम से परेशानी झेल रहे शहर के हजारों लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लक्कड़ बाजार बस स्टैंड में लग रहे ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन ने शहर में नया बस स्टैंड शुरू करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचआरटीसी और पुलिस विभाग ने जिला प्रशासन को ऑकलैंड टनल के पास नया लोकल बस स्टैंड बनाने का प्रस्ताव दिया था। लक्कड़ बाजार बस स्टैंड में भराड़ी रूट की बसों के मुड़ने से लगने वाले जाम की समस्या को हल करने के लिए ऑकलैंड बस स्टैंड बनाया जा रहा है।

मौजूदा समय में इस स्थान को कार पार्किंग के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन का दावा है कि अधिसूचना होने के बाद इस स्थान को बसों के संचालन के लिए तुरंत खाली करवा दिया जाएगा।

डीके रतन एडीएम (लॉ एंड आर्डर) ने बताया कि शिमला ट्रैफिक प्लान से संबंधित बैठक में ऑकलैंड टनल से भराड़ी, डुम्मी, भौंट सहित अन्य रूटों पर बसों का संचालन करने का फैसला लिया था। बैठक की प्रोसिडिंग फाइनल कर दी है। सोमवार को उपायुक्त इसे लेकर अधिसूचना जारी कर देंगे।

डीडब्ल्यू नेगी एसपी, शिमला ने बताया कि लक्कड़ बाजार बस स्टैंड में ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए कुछ बसों का संचालन आकलैंड टनल से करने का प्रस्ताव है। अधिसूचना होते ही आकलैंड टनल के पास खुले स्थान को खाली करवा दिया जाएगा ताकि तुरंत बसों का संचालन शुरू हो सके।


देवासेन नेगी क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी ने बताया कि लक्कड़ बाजार बस स्टैंड में बसें मुड़ने के कारण जाम लग रहा है। जिला प्रशासन से भराड़ी सहित अन्य रूटों पर ऑकलैंड टनल से बसों के संचालन का अनुमति मांगी गई थी। मंजूरी मिलते ही ऑकलैंड टनल से बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed