फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Traffic jam on weekend in shimla tourist and public faces problems

वीकेंड पर शिमला में फिर लगा जाम, लोग और सैलानी परेशान

Sat, 22 Jun 2019 05:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 22 Jun 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam on weekend in shimla tourist and public faces problems
- फोटो : अमर उजाला

राजधानी शिमला को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन की ओर से किए तमाम दावे एक बार फिर फेल नजर आए। वीकेंड पर शहर की सड़कें जाम रहीं। दिनभर सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। बाहरी इलाकों से भारी संख्या में पर्यटक वाहन शहर पहुंचने के कारण व्यवस्थाएं बिगड़ गईं।

विज्ञापन


टारिंग के चलते न्यू शिमला से बीसीएस की ओर करीब डेढ़ घंटे तक ट्रैफिक रुका रहा। सेक्टर एक में लोग बस के इंतजार में खड़े रहे लेकिन एक बजे से ढाई बजे तक कोई बस नहीं आई। मजबूरन लोगों को पैदल ही बीसीएस पहुंचना पड़ा। इस दौरान वाहनों की कतार न्यू शिमला सेक्टर एक से बीसीएस होते हुए विजय नगर तक पहुंच गई।
विज्ञापन


विक्ट्री टनल, लक्कड़ बाजार, संजौली मार्ग पर भी शनिवार को वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। सड़क किनारे बेतरतीब खड़े पर्यटक वाहनों के कारण समस्या पेश आई। इस रूट पर जाम के कारण एक किमी की दूरी तय करने में लोगों को एक से डेढ़ घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिफ्ट बस स्टॉप पर सड़क के दोनों और बेतरतीब तरीके से गाड़ियां खड़ी होने के कारण भी सर्कुलर रोड पर बार बार जाम लगता रहा। जिला प्रशासन ने वीकेंड पर जाम की समस्या के समाधान के लिए शहर के स्कूलों में शनिवार की छुट्टी घोषित की थी बावजूद इसके सैलानियों की भारी आमद के चलते लोगों और सैलानियों को ट्रैफिक जाम से परेशानी झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed