{"_id":"5a13b2991ec62cc5af9eb857ef7c05df","slug":"traffic-jam-on-nh-22-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई घंटे थमी रही एनएच-22 की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई घंटे थमी रही एनएच-22 की रफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मपुर (सोलन)
Updated Fri, 03 Oct 2014 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारहट्टी मेले के कारण कुमारहट्टी से जाबली तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। शाम करीब सात बजे से रात्रि साढ़े नौ बजे तक जाम लगा रहा। देर शाम करीब आठ बजे तक जाम ने भयंकर रूप ले लिया। रात करीब साढ़े नौ बजे तक एनएच पर यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान सैकड़ों वाहन फंसे रहे। त्योहारी सीजन होने के चलते एक साथ अवकाश के कारण पर्यटकों का भारी जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। इसके चलते यातयात दुरुस्त रखने में पुलिस को मुश्किलें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि कुमारहट्टी मेले के कारण जाम लग गया।
विज्ञापन
जाम खुलवाने में लोगों ने की मदद
एनएच पर फंसे लोगों ने वाहनों से उतर उतर कर जाम खुलवाया। हालांकि पुलिस भी मौजूद रही, लेकिन लंबी वाहन की कतार को देखते हुए पुलिस जवानों के भी पसीने छूटे।
विज्ञापन
पर्याप्त व्यवस्था: एसएचओ
धर्मपुर थाना प्रभारी रघुबीर सिंह ने कहा कि पुलिस एनएच पर यातायात बहाल करने के लिए हर संभव कोशिश करती है। कई बार भारी रश होने के कारण थोड़ा बहुत जाम लग जाता है। उन्होंने कहा कि कुछ देर के लिए जाम से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी, लेकिन पुलिस ने जाम जल्द खुलवा दिया।