{"_id":"5ef9d2649b722471644a6089","slug":"traffic-jam-on-mandi-manali-national-highway-due-to-landslide","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी-मनाली एनएच पर औट के पास लंबा जाम, लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी-मनाली एनएच पर औट के पास लंबा जाम, लोग बेहाल
Mon, 29 Jun 2020 05:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, नगवाईं (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, नगवाईं (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 29 Jun 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
तूफान और भारी बारिश से पहाड़ियों के दरकने का खतरा बना हुआ है। मंडी-मनाली एनएच पर औट की पहाड़ियों की मिट्टी खिसकने से पत्थर निकल आए हैं जो गाड़ियों पर गिरकर हादसों का सबब बन सकते हैं। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए सोमवार को दिनभर प्रशासन ने रुक-रुक कर इन पत्थरों को जेसीबी से निकालने का काम जारी रखा।
विज्ञापन
इस कारण लंबा जाम लग गया। कई किलोमीटर तक गाड़ियों फंसी रहीं। प्रशासन ने लोगों को वाया कटौला-बजौरा जाने की अपील की। सुबह मार्ग बाधित होने के बाद दोपहर बाद यहां लंबा जाम लगा रहा। उधर एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने कहा कि लोगों की सुरक्षा को देखकर पत्थर हटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन