फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   traffic jam on kalka shimla national highway on weekend

कालका-शिमला हाईवे पर ट्रैफिक जाम में फंसे रहे सैकड़ों पर्यटक

Sat, 03 Aug 2019 06:22 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मपुर(सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मपुर(सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 03 Aug 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
traffic jam on kalka shimla national highway on weekend
- फोटो : अमर उजाला

 कालका-शिमला एनएच पर कुमारहट्टी के समीप फोरलेन निर्माण कार्य के चलते वीकेंड मनाने शिमला जा रहे सैकड़ों पर्यटक फंस गए। दिन भर धीमी गति से वाहन आगे बढ़ते रहे। वाहनों की लंबी कतार कुमारहट्टी में लगी रही।

विज्ञापन


यातायात को सुचारु रखने के लिए पुलिस कर्मियों को भारी पसीना बहाना पड़ा। कई वाहन एनएच पर भारी मात्रा में कीचड़ होने के कारण फंसते रहे। इसमें कई वाहनों को तो स्थानीय लोगों सहित पुलिस जवानों ने धक्का मार कर बाहर निकाला है।
विज्ञापन


इससे जाम की समस्या और अधिक बढ़ गई थी। इस कारण पर्यटकों व स्थानीय लोगों को अपने अपने गंतव्य तक पहुंचने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। नालागढ़, परवाणू, चंडीगढ़ से सोलन शिमला जाने वाली बसें जाम में फंसी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कसौली और धर्मपुर से सोलन जाने वाली निजी बसों के रूट फेल होने से बसें देरी से पहुंच रही हैं। इसमें कुमारहट्टी में फ्लाईओवर के नीचे सड़क पर गड्ढे पड़ने से वाहनों की गति बहुत धीमी हो गई है। इस कारण जाम की स्थिति बनी रही।

 

लोगों को सिंगल लेन में चलने को कहते रहे पुलिस कर्मी

वहीं गड्ढों को भरने के लिए कंपनी ने इसमें कच्ची मिट्टी डाल दी। इस कारण कीचड़ की समस्या और भी अधिक हो गई थी जिसमें सुबह से शाम तक वाहन फंसते रहे। इससे करीब पांच किलोमीटर का जाम लगा रहा।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार ने बताया कि कुमारहट्टी में पर्याप्त पुलिस कर्मी तैनात हैं जो वाहनों को जाम में फंसने से रोकने के लिए पूरी जिम्मेदारी से ड्यूटी निभा रहे हैं।  

जाम से निपटने के लिए पुलिस बल हाईवे पर लगा हुआ है। जाम को खोलने के लिए जगह-जगह मौजूद पुलिस कर्मी सिंगल लाइन लगवाकर वाहनों को एक कतार में जाने के लिए वाहन चालकों से अपील करते रहे।

सबसे अधिक जाम की समस्या लाइन तोड़ कर जल्दी करने वाले वाहन चालकों के कारण लग रहा था। पुलिस ने कई चालकों को सिंगल लाइन में चलने की अपील के साथ कुछ को यातायात नियम तोड़ने पर चेतावनी भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed