फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Traffic Jam in shimla

आफिस आवर में हांफी एचआरटीसी बस, ट्रैफिक जाम

Mon, 04 Oct 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Traffic Jam in shimla
टॉलैंड से बीसीएस तक लगीं वाहनों की कतारें, जाम में फंसे कर्मचारी और विद्यार्थी
विज्ञापन

क्रॉसर
पौने घंटे बाद जाम खुलने से सामान्य हुआ ट्रैफिक
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हफ्ते के पहले ही दिन सोमवार को शहर के लोगों को भारी ट्रैफिक जाम के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के व्यस्ततम टॉलैंड चौक के पास एचआरटीसी की नीली बस खराब होने से वाहनों की लंबी कतारें बीसीएस बस स्टॉप तक लग गईं। आफिस ऑवर्स के दौरान जाम के कारण स्कूल-कॉलेज के छात्रों और कर्मचारियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
सुबह करीब नौ बजे टॉलैंड के पास एचआरटीसी बस खराब होने से सड़क वन हो गई। संजौली और छोटा शिमला की ओर से बड़ी बसों के टॉलैंड पहुंचने और खलीनी की ओर मुड़ने से जाम की समस्या गहरा गई। आधे घंटे में टॉलैंड से निगम बिहार, हिमलैंड और बीसीएस तक वाहनों की कतारें लग गई। इस दौरान मैहली, पंथाघाटी, विकासनगर की ओर से आने वाले वाहन जाम में फंस गए। खलीनी आईएसबीटी रूट पर चलने वाली बसें भी जाम में फंसी रहीं। इस कारण यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। विकासनगर के सौरभ शर्मा और क्षितिज ने बताया कि जाम के कारण समय से कालेज नहीं पहुंच पाए। करीब पौने घंटे बस जाम में फंसी रही।
विज्ञापन

पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटाया जिसके बाद वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी। डीएसपी ट्रैफिक अजय भारद्वाज ने बताया कि टालैंड में एचआरटीसी बस खराब होने से दिक्कत पेश आई थी जिसे हटा कर वाहनों की आवाजाही सामान्य कर दी गई थी। आए दिन शहर में बसें खराब होने के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। सितंबर में 91 वाहन शहर की सड़कों पर खराब हुए है जिनके कारण तीन घंटे या इससे अधिक समय के लिए ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed