{"_id":"c9dd2c0e78b874017c4284bb05104a6e","slug":"traffic-jam-in-shimla-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में होटल 31 तक पैक, राजधानी में जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में होटल 31 तक पैक, राजधानी में जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 26 Dec 2015 12:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्हाइट क्रिसमस की आस में शिमला पहुंचे हजारों सैलानियों को मायूस होना पड़ा। शहर में इन्हें बर्फ तो नहीं मिली लेकिन रिज और मालरोड की सैर का सैलानियों ने खूब आनंद लिया। हालांकि शहर में पहुंचने के बाद ट्रैफिक की दिक्कत से दो चार भी होना पड़ा।
विज्ञापन
देर रात तक ट्रैफिक समस्या ने सबके नाक में दम किया। हजारों की संख्या में सैलानियों के शहर में दाखिल होने से यह समस्या आई हालांकि इनसे निपटने के लिए प्रशासन ने पहले से ही कई विकल्प तैयार करने के दावे किए थे जो धरे के धरे रह गए।
विज्ञापन
25 से 31 दिसंबर तक शहर में हजारों की संख्या में सैलानियों का आना बदस्तूर जारी रहेगा। अब कितनी सहूलियत प्रशासन इन्हें दे पाएगा यह कहना मुश्किल है। शहर के सभी होटल पैक हैं। सैलानी यहां नए साल का जश्न मनाने और बर्फ देखने की चाह लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन का दावा है कि सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं और किसी भी पर्यटक को कोई परेशानी न हो इसके लिए वह हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
शहर में सैलानियों के मंनोरजन का भी खास ख्याल रखा है। पर्यटन, जिला प्रशासन व भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । निजी होटलों में भी पर्यटकों के लिए विशेष प्रबंध कर रखे हैं। पुलिस ने सुरक्षा के खास इंतजाम कर रखे हैं। प्रवेशद्वार शोघी में पुलिस यहां आने वाले सैलानियों का मार्गदर्शन कर रही है।
सैलानियों को बताया जाएगा कि कहां- कहां उनकी गाड़ियों की पार्किंग के लिए निशुल्क व्यवस्था की है। इसके बाद शोघी से लेकर शिमला शहर की सड़कों पर भी पुलिस सैलानियों को गाइड करेगी। लेकिन सीमित पार्किंग होने की वजह से सैलानियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पर्यटक स्थलों पर सादे लिबास और वर्दीधारी पुलिस के जवान तैनात कर दिए हैं। मालरोड और रिज पर 20 महिला कमांडों तैनात की हैं।
नए साल के जश्न को लेकर पुलिस व्यवस्था की पोल भी खुली है। क्रिसमस के मौके पर शिमला में सैलानियों का सुबह से आना शुरू हो गया था। इस वजह से शहर के सर्कुलर रोड पर पूरा दिन रुकरुक कर ट्रैफिक जाम लगता रहा। सैलानी ट्रैफिक जाम में फंसकर परेशान होते रहे। पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था न होने से भी यह दिक्कतें पेश आईं।
ऐतिहासिक रिज मैदान पर नए साल का जश्न पुलिस के कड़े पहरे में मनाना होगा। रिज और मालरोड को सेक्टर में बांटा जाएगा और यहां पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। कानून के दायर में नया साल का जश्न मनाने वालों को पूरी छूट रहेगी लेकिन हुड़दंगियों के साथ पुलिस कड़ाई से निपटेगी। रात बारह बजे के बाद रिज और माल रोड से लौटना होगा।