फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Traffic control systems and cheap drones demonstrate the power of science

Shimla News: यातायात नियंत्रण प्रणाली और सस्ते ड्रोन बना दिखाई विज्ञान की ताकत

Fri, 23 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Traffic control systems and cheap drones demonstrate the power of science
एचपीयू के प्रौद्योगिकी संस्थान में वार्षिक तकनीकी उत्सव में प्रस्तुत किए गए मॉडल, यूआईटी के छात्रों ने दिखाए नवाचार
विज्ञापन

कुलपति ने तकनीकी प्रदर्शनी का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। अंधे मोड़ों पर सड़क हादसों का खतरा कम करने के लिए स्वचालित यातायात नियंत्रण प्रणाली, कम लागत वाला ड्रोन, विद्युत वाहन और चार्जिंग लेन के मॉडल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के प्रौद्योगिकी संस्थान (यूआईटी) के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को आयोजित तकनीकी प्रदर्शनी में यह मॉडल प्रस्तुत किए। कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों के नवाचारों को देखकर उनकी सराहना की। यूआईटी के वार्षिक तकनीकी एवं सांस्कृतिक उत्सव उत्कर्ष 2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुक्रवार को आगाज हुआ, यह उत्सव 25 अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन


उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने कहा कि तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के तेजी से बदलते दौर में इंजीनियरों की भूमिका महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों को शोध के क्षेत्र में सामूहिक प्रयास करने चाहिए और तकनीकी ज्ञान का उपयोग नई चुनौतियों के समाधान के लिए करना चाहिए। यूआईटी के निदेशक प्रो. एजे सिंह ने संस्थान को अतिरिक्त भवन उपलब्ध करवाने के लिए कुलपति का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन



एआई और मशीन लर्निंग की नई शाखा शुरू
संस्थान के समन्वयक डॉ. श्याम चंद ने बताया कि यूआईटी में कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं मशीन लर्निंग की नई इंजीनियरिंग शाखा शुरू की है। इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप भी तैयार किया है। उन्होंने संस्थान के लिए मुख्यमंत्री की ओर से घोषित पांच करोड़ की वित्तीय सहायता के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article