फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dry weather and pollen have led to increased allergies and skin diseases.

Shimla News: शुष्क मौसम, पोलन से बढ़ी लोगों में एलर्जी व चर्म रोग

Fri, 23 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dry weather and pollen have led to increased allergies and skin diseases.
अस्पतालों में लालिमा और खुजली के मरीज बढ़े, आंखों में जलन की भी आ रही हैं शिकायतें
विज्ञापन

चिकित्सकों ने दी बिना जांच के दवा न लेने की सलाह
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शुष्क मौसम और देवदार पेड़ों से झड़ रहे परागकणों (पोलन) का लोगों की सेहत पर असर पड़ने लगा है। इसके चलते त्वचा पर एलर्जी, लालिमा और खुजली की शिकायतें आ रही हैं।
आंखों में भी जलन और लालिमा की समस्या बढ़ रही है। ऐसे में दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) जोनल अस्पताल और इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) की चर्म रोग और नेत्र रोग ओपीडी में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। अस्पताल में रोजाना 20 से 25 मरीज शुष्क त्वचा और परागकणों से संबंधित समस्याओं के उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार यदि आगामी दिनों में भी मौसम शुष्क बना रहता है, तो ऐसे मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है। चिकित्सकों ने लोगों को त्वचा की देखभाल करने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है। शरीर पर रैशेज या एलर्जी के अन्य लक्षण दिखाई देने पर बिना चिकित्सकीय सलाह के दवाइयों का इस्तेमाल न करने का आग्रह किया है। बीते कई दिनों से राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में बारिश नहीं होने से मौसम शुष्क बना हुआ है। इससे त्वचा में रूखापन बढ़ रहा है। वहीं पेड़ों से झड़ रहे परागकणों के कारण एलर्जी की समस्या भी बढ़ रही है। इस वजह से डीडीयू जोनल अस्पताल और आईजीएमसी की चर्म रोग एवं नेत्र रोग ओपीडी में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन



ऐसे करें परागकणों से बचाव
घर के दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें
बाहर निकलते समय मास्क और धूप का चश्मा पहनें
घर लौटने के बाद चेहरे और हाथों को साफ करें
बिस्तर और कमरे को साफ रखें


इनसेट
त्वचा का रूखापन दूर करने के उपाय

नहाने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें
त्वचा पर नियमित रूप से मॉइस्चराइजर लगाएं
त्वचा के अनुकूल उत्पादों का इस्तेमाल करें
संतुलित आहार लें और पर्याप्त पानी पीयें


परागकणों से बचाव जरूरी
इन दिनों पेड़ों से परागकण झड़ रहे हैं, जिनका लोगों की सेहत पर असर पड़ सकता है। लोगों को इनसे बचाव के लिए सावधानी बरतनी चाहिए। त्वचा में रूखापन होने पर मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. योगराज, चर्म रोग विशेषज्ञ, डीडीयू अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article