फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   traffic closed on circular road

सर्कुलर रोड बंद, बसों के लिए ट्रैफिक प्लान बदला

Wed, 27 Jul 2022 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
traffic closed on circular road
होटल महामाया के पास भूस्खलन के खतरे के चलते प्रशासन ने रोका यातायात
विज्ञापन

पुराने बस अड्डे से बाया टुटीकंडी होकर चलीं बसें
पंथाघाटी और न्यू शिमला को वाया टुटीकंडी भेजा
संजौली, ढली के लिए वाया लक्कड़ बाजार चलीं बसें
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला की लाइफ लाइन सर्कुलर रोड को भूस्खलन के खतरे के चलते मंगलवार देर शाम बंद कर दिया गया। होटल महामाया के पास वाहनों की आवाजाही रोकने के बाद लोकल बसें वैकल्पिक रूट से चलाई गईं। इस कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। बैम्लोई, टॉलैंड के पास लोग बसों का इंतजार करते रहे। बाद में जब लोगों को पता चला तो पैदल ही अपने गंतव्यों की ओर निकल गए।

पुराने बस अड्डे से खलीनी, बीसीएस, मैहली, पंथाघाटी, जुन्गा रूट की बसें वाया टुटीकंडी बाईपास चलाई गईं। पुराने बस अड्डे की ओर आ रही बसें घोड़ा अस्पताल बस स्टॉप से वापस भेज दी गईं। पुराने बस अड्डे से छोटा शिमला, नवबहार, संजौली, ढली रूट पर चलने वाली बसें वाया लक्कड़ बाजार आईजीएमसी रवाना की गईं। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शिमला लोकल विनोद शर्मा ने बताया कि कार्ट रोड बंद होने के बाद लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है। जिला प्रशासन के आदेशों पर आगामी निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed